फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Drug peddler arrested from Kerala

Fatehabad News: नशा तस्करी के आरोपी को केरल से किया काबू

Tue, 14 Oct 2025 01:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Tue, 14 Oct 2025 01:20 AM IST
विज्ञापन
Drug peddler arrested from Kerala
टोहाना। सीआईए पुलिस टीम ने करोडों की हेरोइन सहित 8 आरोपियों के पकड़े जाने के मामले में कार्रवाई करते हुए 9वें आरोपी केरल के जिला कासरगोड के यूसुफ हाजी मंजिल के रहने वाले मोहम्मद सफवान को काबू किया है। इससे पहले इसी मामले में आठ आरोपियों को पहले ही काबू किया जा चुका है। जांच अधिकारी कुमार ने बताया कि पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पंजाब के संगरूर जिले के छाजली गांव के मुख्य आरोपी जगसीर उर्फ जग्गा को वाणिज्यिक मात्रा में चार किलो 5 ग्राम हेरोइन सहित काबू किया था। उन्होंने बताया कि आरोपी जगसीर उर्फ जग्गा को वर्ष 2025 में टोहाना रेलवे स्टेशन क्षेत्र में हेरोइन बेचने की कोशिश करते हुए गिरफ्तार किया गया था। जब उसकी तलाशी ली गई थी, जिसमें आरोपी के बैग से 8 पैकेट हेरोइन बरामद हुए थे। इस बरामदगी के बाद पुलिस ने आरोपी से पूछताछ कर सप्लाई नेटवर्क और अन्य सहयोगियों की जानकारी जुटाई, जिसके आधार पर अब तक कुल नौ आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं। आरोपी से आगे की पूछताछ जारी है ताकि नेटवर्क के शेष सदस्यों और सप्लायर लिंक की जानकारी प्राप्त की जा सके। पुलिस ने इस मामले में 18 मार्च को केस दर्ज किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed