फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Dr. Vineet Poonia becomes member of Haryana congress Election Committee

Fatehabad News: डॉ. विनीत पूनिया हरियाणा चुनाव समिति और राजनीतिक मामलों की समिति के सदस्य बने

Wed, 24 Jan 2024 12:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Wed, 24 Jan 2024 12:10 AM IST
विज्ञापन
Dr. Vineet Poonia becomes member of Haryana congress Election Committee
फतेहाबाद। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के सचिव एवं आंतरिक संचार के प्रभारी डॉ. विनीत पूनिया को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने हरियाणा की चुनाव समिति और राजनीतिक मामलों की समिति का सदस्य नियुक्त किया है।
विज्ञापन


कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से उनके लिए जारी किए गए पत्र में डॉ. विनीत पूनिया को हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी की प्रदेश चुनाव समिति और राजनीतिक मामलों की समिति में शामिल किया गया है। चुनाव समिति में पहले 24 सदस्य और राजनीतिक मामलों की समिति में 51 सदस्य शामिल थे। वर्ष 2017 में उन्हें कांग्रेस की तत्कालीन राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी ने पार्टी के संचार विभाग में सचिव की जिम्मेदारी दी थी।
विज्ञापन


इस जिम्मेदारी को उन्होंने पांच साल तक बखूबी निभाया। उनके बेहतरीन कार्य को देखते हुए उन्हें वर्ष 2022 में कांग्रेस का राष्ट्रीय सचिव और आंतरिक संचार विभाग का प्रभारी नियुक्त किया गया था। वर्ष 2023 में उन्हें एआईसीसी सदस्य चुना गया था और वे मल्लिकार्जुन खरगे के राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव में उनके प्रस्तावकों में शामिल थे। डॉ. पूनिया कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में उत्तर पूर्व भारत से शुरू हुई भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल होकर मीडिया प्रबंधन का अहम जिम्मा संभाल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed