फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Deputy CM Dushyant Chautala arrived in Fatehabad, Inaugurated library in Pirthala

फतेहाबाद में पहुंचे डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला: पिरथला में किया लाइब्रेरी का उद्घाटन, पंचायत मंत्री रहे मौजूद

Tue, 09 Jan 2024 02:51 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Tue, 09 Jan 2024 02:51 PM IST
सार

फतेहाबाद के गांव पिरथला में जनसभा के दौरान ग्रामीणों को संबोधित करते हुए दुष्यंत चौटाला ने कहा कि प्रदेश सरकार हर वर्ग के हितों के लिए काम कर रही है। जननायक जनता पार्टी ने सरकार में भागीदारी करते हुए हर वर्ग के मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हुए विकास में भूमिका निभाई है।

विज्ञापन
Deputy CM Dushyant Chautala arrived in Fatehabad, Inaugurated library in Pirthala
डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला मंगलवार को फतेहाबाद जिले के दौरे पर पहुंचे। उन्होंने टोहाना हलके के गांव पिरथला में जजपा के प्रदेश प्रवक्ता जतिन खिलेरी के दादा की याद में बनाई गई लाइब्रेरी का उद्घाटन किया। इसके बाद जनसभा को संबोधित किया। इसके अलावा दुष्यंत चौटाला के गांव भोडी, गांव गोरखपुर, बनगांव, भोडियाखेड़ा व ढाणी ईस्सर में भी कार्यक्रम तय किए गए हैं।

विज्ञापन


गांव पिरथला में जनसभा के दौरान ग्रामीणों को संबोधित करते हुए दुष्यंत चौटाला ने कहा कि प्रदेश सरकार हर वर्ग के हितों के लिए काम कर रही है। जननायक जनता पार्टी ने सरकार में भागीदारी करते हुए हर वर्ग के मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हुए विकास में भूमिका निभाई है। शहरों की तर्ज पर गांवों का विकास करवाया जा रहा है। गांवों में ई-लाइब्रेरी बनाई जा रही है। इससे युवाओं को सरकारी नौकरियों से लेकर यूपीएससी की तैयारी करने तक का मौका मिलता है।
विज्ञापन


पहले गांवों का विकास सिर्फ नाली व गलियों तक ही सीमित था। अब कम्युनिटी सेंटर से लेकर लाइब्रेरी तक बनवाने की मांग हो रही है। सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है। कांग्रेस शासनकाल में रोहतक से बाहर निकलते ही टूटी सड़कें दिखनी शुरू हो जाती थी। आज सभी 22 जिलों में समान रूप से विकास कार्य हो रहे हैं। फतेहाबाद जिले में भी सवा 200 करोड़ रुपये से सड़कें बनवाई गई हैं। इस मौके पर विकास एवं पंचायत मंत्री देवेंद्र सिंह बबली, जजपा प्रदेशाध्यक्ष निशान सिंह, राजेंद्र लितानी, जिलाध्यक्ष रविंद्र बैनीवाल सहित कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed