{"_id":"66e346300e50f43a040a8196","slug":"delhi-dabwali-highway-is-falling-into-disrepair-due-to-neglect-fatehabad-news-c-127-1-ftb1001-122250-2024-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: अनदेखी से दिल्ली-डबवाली राजमार्ग हो रहा जर्जर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: अनदेखी से दिल्ली-डबवाली राजमार्ग हो रहा जर्जर
विज्ञापन
फतेहाबाद। जिला मुख्यालय से करीब तीन किलोमीटर की दूरी पर स्थित दिल्ली-डबवाली राष्ट्रीय राजमार्ग 9 पर भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की अनदेखी के कारण स्थिति जर्जर हो चुकी है। दिल्ली-डबवाली राजमार्ग साल 2016 में बनकर तैयार हुआ था। जिसके बाद अभी तक इस हाईवे का मरम्मत कार्य नहीं हुआ है। इसके कारण हाइवे पर गड्ढे बन गए हैं। जिससे वाहन चालक को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में लोगो का मानना है कि भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण हर वर्ष टोल टैक्स तो बढ़ा रही है, मगर लोगों को सुविधा नहीं दे पा रही है।
बाढ़ के दौरान बनाएं गए अवैध कटों को नहीं किया गया बंद
जिले में पिछले साल जुलाई महीने में आई बाढ़ के कारण रतिया पुल काे बंद कर दिया था कि ताकि बाढ़ का पानी शहर की ओर ना सके। जिस कारण वाहनों को रास्तों देने के लिए माजरा रोड और धांगड़ पूल के पास डिवाइडर को तोड़कर अवैध कट बनाए थे। मगर अब एक वर्ष से अधिक का समय बीत जाने के बाद भी इन कटों को बंद नहीं किया गया है। इससे हादसों का खतरा बढ़ा हुआ है। हाईवे पर चल रहे तेज रफ्तार वाहनों के कट से निकलने वाले वाहनों से टकराने की आशंका रहती है।
साइन बोर्ड टूटे तो कई स्थानों से गायब हुए दर्पण
नेशनल हाईवे के किनारे कई स्थानों पर साइन बोर्ड लगाए गए हैं, ताकि वाहन चालकों को उनसे कुछ सहूलियत हो सके। इन साइन बोर्डों में से कुछ गायब हो चुके हैं तो कुछ हाईवे किनारे उगी घास और झाड़ियों में गायब हो गए हैं। वहीं हाईवे के पुल के नीचे लगे दर्पण से शीशे टूट चुके हैं। जिनको नहीं बदला गया है। जिस कारण हादसों का खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन
हाईवे पर गड्ढे को जुलाई माह तक भरा जाना था, मगर बारिश का मौसम चलने के कारण गड्ढे भरने में देरी हो गई। अब मौसम साफ हुआ है ऐसे में जल्द इन हाईवे का मरम्मत कार्य करवाया जाएगा। वहीं हाईवे पर बने अवैध कटों काे कई बार बंद कर दिया है। अगर फिर भी अवैध कट रह गए हैं तो जल्द ही इन कटों को बंद किया जाएगा।
-सुभाष भांभू, रेजिडेंट इंजीनियर, राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण