फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Death of a labour falling from the second floor

नई सब्जी मंडी में दूसरी मंजिल से पहली पर गिरा पल्लेदार, मौत

Mon, 31 Aug 2020 11:48 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 31 Aug 2020 11:48 PM IST
विज्ञापन
Death of a labour falling from the second floor
नई सब्जी मंडी में रविवार रात को एक पल्लेदार की छत से गिरने से मौत हो गई। युवक का शव सोमवार सुबह पल्लेदार के अन्य साथियों ने देखा। पल्लेदार दुकान की दूसरी मंजिल पर सोने के लिए गया था और सुबह उसका शव पहली मंजिल पर मिला। आशंका है कि रात को अधिक शराब का सेवन कर लिया और सोने के लिए छत पर चला गया और वहां से गिरने से मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर शहर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भिजवा दिया। मामले के मुताबिक सब्जी मंडी में रहने वाले 26 वर्षीय सोनू यहां पर पिछले कई सालों से रहता है। बताया जा रहा है कि सोमवार सुबह सब्जी मंडी में सोनू के दोस्त छत पर गए तो देखा तो सोनू छत से गिरा हुआ था और उसके शरीर पर निशान थे। दुकानदारों ने पुलिस को सूचना दी। वह रात के समय ऊपरी छत से नीचे गिर गया और उसकी मौत हो गई। पुलिस ने घटनास्थल पर दुकानदारों व अन्य लोगों से भी मृतक के बारे में पूछताछ की। एसपी राजेश कुमार ने बताया कि प्राथमिक तौर पर मामला युवक छत से गिरने से लग रहा है। फिर भी पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed