फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Death in Road Accident

मोबाइल पर बात करना बना जानलेवा

Mon, 27 Oct 2014 12:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहाबाद Updated Mon, 27 Oct 2014 12:39 AM IST
विज्ञापन
Death in Road Accident

बाइक चलाते समय मोबाइल पर बात करना युवक के लिए जानलेवा साबित हुआ। भूना-फतेहाबाद मार्ग पर गांव जांडली कलां के निकट उसकी बाइक एक बुग्गी रेहड़ी से जा टकराई।

विज्ञापन


हादसे में चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि रेहड़ी पर बैठी एक लड़की गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल को एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

मृतक की पहचान फतेहाबाद रोड स्थित बंसल कॉलोनी निवासी जगदीश पुत्र मिस्त्री जयबीर सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाने के लिए सिविल अस्पताल फतेहाबाद भेज दिया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार रविवार सुबह भूना निवासी 27 वर्षीय अविवाहित युवक जगदीश चंद्र डिस्कवर मोटर साइकिल पर सवार होकर गांव खजूरी जाटी से भूना लौट रहा था।

वह चलती बाइक पर मोबाइल फोन पर बात कर रहा था और अपना संतुलन खो बैठा। इस दौरान वह सामने से आ रही बुग्गी रेहड़ी से जा टकराया।

भिड़ंत इतनी भीषण थी कि मोटर साइकिल के पच्चखड़े उड़ गए और बुग्गी रेहड़ी का लोहे का गाडर जगदीश की छाती में घुस गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

इस सबंध में पुलिस बीट इंचार्ज एएसआई गुलाब सिंह ने बताया कि जगदीश की बाइक अनियंत्रित होकर बुग्गी रेहड़ी से टकराई थी, बाइक की स्पीड़ अधिक होने के कारण उक्त हादसा हुआ और जगदीश की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुझ गया चिराग
मिस्त्री जयवीर सिंह बड़ौदा जींद से भूना में आकर अपने परिवार को पालन पोषण कर रहा था। जयवीर के इकलौते बेटे जगदीश की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।


मृतक की मां स्वास्थ्य केंद्र भूना में आ पहुंची और अपने इकलौते बेटे का लहूलुहान अवस्था में शव देकर बिलखकर रोने लगी। बूढ़े मां-बाप का सहारा बनने जा रहा बेटा अभी अपने पैरों पर खड़ा भी नहीं हुआ था कि काल ने उसे अपनी गोद में समा लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed