{"_id":"67b61debf042774644031ded","slug":"currently-the-weather-is-favorable-for-wheat-and-mustard-crops-fatehabad-news-c-127-1-ftb1001-129601-2025-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: गेंहू व सरसों की फसलों के लिए फिलहाल मौसम अनुकूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: गेंहू व सरसों की फसलों के लिए फिलहाल मौसम अनुकूल
विज्ञापन
समैन/फतेहाबाद। जिले में पिछले दाे दिनों से मौसम में बदलाव जारी है। इसके चलते बुधवार को दिनभर बादलवाही रही है। इससे जिले के न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी में तीन डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज हुई है। इस कारण रात के समय में कम ठंड का एहसास हो रहा है। इससे बुधवार को जिले के अधिकतम तापमान 26 और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
दिन के समय धूप निकलने पर फरवरी माह में मार्च माह जैसी धूप खिल रही है। जिले में इस बार तापमान अधिक रहने से फसलों के नुकसानदायक साबित हो सकता है। ऐसे में अगर तापमान में गिरावट आती है तो यह फसलों के लिए लाभदायक होगा। तापमान में बढ़ोतरी से गेंहू की फसल में समय से पहले बालियां निकलनी शुरू हो गईं है।
कृषि एवं कल्याण विभाग के अधिकारियों ने इस बात की पुष्टि की है कि मौजूदा मौसम गेंहू व सरसों दोनों फसलों के लिए बिल्कुल अनुकूल है। इसको लेकर किसान दर्शन सिंह, कृष्ण सिंह, प्रदीप सिंह, सतीश कुमार, अनूप आदि ने बताया कि फिलहाल गेंहू की फसल अच्छी है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -इन दिनों जिले का अधिकतम तापमान 30 डिग्री से कम है। यह तापमान गेंहू, सरसों सहित अन्य सभी फसलों के लिए अनुकूल है। रात का मौसम काफी ठंडा रहता है। इसलिए फिलहाल गेंहू की फसल में ज्यादा सिंचाई की भी जरूरत नही है। गेंहू की फसल पिछले वर्ष की अपेक्षा अच्छी होने की संभावना है।
- मुकेश महला, एसडीओ, कृषि एवं कल्याण विभाग टोहाना।
पिछले कई दिनों से चल रहे कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के कारण जिले में बारिश नहीं हुई है। बुधवार देर रात्रि से लेकर वीरवार रात्रि को बादलवाही रहने से कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है। इससे जिले के तापमान में गिरावट दर्ज होगी। इससे दिन व रात के तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की कमी होने की उम्मीद है। वहीं इसके बाद 21 फरवरी से मौसम खुश्क रहने की संभावना है।
- डॉ. मदनलाल खिचड़, विभागाध्यक्ष मौसम विज्ञान विभाग, एचएयू हिसार।