फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   with any arrangment seventeen minute complete wedding

बगैर फिजूलखर्च और दिखावे के 17 मिनट में हुई शादी

Fri, 21 Apr 2017 12:16 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला फतेहाबाद
ब्यूरो अमर उजाला फतेहाबाद Updated Fri, 21 Apr 2017 12:16 AM IST
विज्ञापन
with any arrangment seventeen minute complete wedding
सादगी से शादी करते हुए रूमित एवं एकता । - फोटो : amarujala beuro
गांव नंगल निवासी युवक रुमित कुमार ने बिना किसी फिजूल खर्च के सिर्फ 17 मिनट में अपनी शादी कर एक मिसाल कायम की है। इस अनोखी शादी में न ही दूल्हा-दूल्हन के बीच फेरे हुए और न ही वरमाला आदि की कोई रस्म। नंगल निवासी तीर्थ दास के पुत्र रुमित कुमार की शादी सिरसा जिले के गांव कुत्ताबढ़ निवासी रोशन दास की पुत्री एकता के साथ हुई है। दोनों ही संत रामपाल के अनुयायी हैं। दोनों ने संत रामपाल के वचनों पर अमल करते हुए बिना किसी फिजूल खर्च और बिना किसी दिखावे के शादी करने का निर्णय लिया था। दोनों की शादी सिरसा के रानियां में संत रामपाल के सत्संग स्थल पर हुई। बारात में मात्र 10-11 लोग ही गए। बारात में बैंडबाजा भी नहीं बजा। सत्संग स्थल पर केवल रमैणी का पाठ करवाकर बिना फेरे और वरमाला के मात्र 17 मिनट में ही शादी को संपन्न करवाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed