फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   man injured in firing late night on Bhattu Road in Fatehabad

Fatehabad: भट्टू रोड पर देर रात फायरिंग में युवक घायल, मामूली बहस के बाद दोस्त ने छाती में मारी गोली

Thu, 23 Jan 2025 09:49 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 23 Jan 2025 09:49 AM IST
सार

गुरुवार रात करीब 12 बजे विक्की जाखड़ और रमन एक मोटरसाइकिल पर फतेहाबाद से घर जा रहे थे। इसी दौरान भट्टू रोड के पास दोनों की आपस में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इसी विवाद में विक्की जाखड़ ने रमन पर अपने लाइसेंसी पिस्तौल से गोली चला दी।

विज्ञापन
man injured in firing late night on Bhattu Road in Fatehabad
फतेहाबाद में फायरिंग - फोटो : संवाद

विस्तार

फतेहाबाद के भट्टू रोड पर रात 12 बजे युवक की छाती में गोली मार दी गई। घायल अवस्था में उसे नागरिक अस्पताल ले जाया गया। जहां से बाद से उसे हिसार के एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया। 
विज्ञापन


मामले के मुताबिक बुधवार रात करीब 12 बजे विक्की जाखड़ उर्फ विकास पुत्र कृष्ण कुमार निवासी मानावाली व रमन उर्फ क्रांति पुत्र धर्मपाल निवासी सिरढान एक मोटरसाइकिल पर फतेहाबाद से अपने-अपने घर जा रहे थे। इसी दौरान लाइफ केयर अस्पताल भट्टू रोड फतेहाबाद के पास दोनों की आपस में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इसी विवाद में विक्की जाखड़ ने रमन पर अपने लाइसेंसी पिस्तौल से गोली चला दी। गोली रमन की छाती में लगी। गोली लगते ही विक्की जाखड़ भाग गया। रमन को आसपास के लोगों ने नागरिक अस्पताल फतेहाबाद में दाखिल कराया। जहां से उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। इसके बाद रमन को हिसार के निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है जहां उसकी हालत गंभीर है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed