फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   fathebad, 16 hours, police, expose, fatehabad

16 घंटे में पुलिस ने ढूंढ निकाला चोरों को

Fri, 28 Apr 2017 11:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/फतेहाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला/फतेहाबाद Updated Fri, 28 Apr 2017 11:31 PM IST
विज्ञापन
fathebad, 16 hours, police, expose, fatehabad
Demo Pic - फोटो : google
शहर पुलिस ने वीरवार देर रात गुरुनानकपुरा मोहल्ले में हुई चोरी की एक बड़ी वारदात को महज 16 घंटे में सुलझा लिया। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को चोरी के सामान के साथ गिरफ्तार कर लिया है। सिटी एसएचओ सुरेंद्र कंबोज ने बताया कि आरोपियों में ललित उर्फ गट्टू, विक्रम उर्फ टीटू एवं राम उर्फ गोलू शामिल हैं। तीनों गुरुनानकपुरा मोहल्ला के ही रहने वाले हैं। आरोपियों ने गुरुनानक पुरा मोहल्ला में रिटायर्ड बिजली कर्मचारी लक्ष्मनदास कंबोज के घर 30 तोले सोने की चोरी कबूल कर ली है।
विज्ञापन

            दरअसल लक्ष्मणदास कंबोज के घर की महिलाओं ने पूछताछ में बताया था कि रात को दस बजे के करीब घर से निकलते समय उसने तीन-चार युवकों को गली के बाहर घूमते देखा था। पुलिस ने यहीं से लीड लेते हुए आसपास के सीसीटीवी फुटेज से युवकों की डिटेल निकाली और उनको धर दबोचा। पुलिस पूछताछ और सख्ती के आगे आरोपियों ने सारी बात उगल डाली। इसके बाद पुलिस ने उनकी निशानदेही पर चोरी किए सामान को भी बरामद कर लिया। माना जा रहा है कि इंद्रपुरा मोहल्ले में भी इन्हीं लोगों ने चोरी की है लेकिन अभी तक पुलिस इस मामले में औपचारिक रूप से कुछ भी बोलने से बच रही है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि वीरवार देर रात अज्ञात चोरों ने शहर में दो जगह चोरी की वारदातों को अंजाम देते हुए दो घरों से लगभग 11 लाख के जेवर और 30 हजार की नकदी चुरा ली। इसमें एक ही घर से चोरों ने लगभग 10 लाख के गहने और 10 हजार की नकदी चुराई थी। घटना के वक्त दोनों परिवार घर पर नहीं थे और चोरों ने गेट पर लगे ताले को तोड़कर घर के अंदर कदम रखा। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरु कर दी है। बाद में सहायक पुलिस अधीक्षक गंगाराम पूनियां और फोरेसिंक एक्सपर्ट मौके पर पहुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार बिजली बोर्ड से रिटायर्ड लक्ष्मणदास कंबोज साथ लगते गांव अयालकी में एक दरगाह को बहुत मानते हैं और बीती रात 10 बजे वो दरगाह पर आयोजित भंडारे पर चले गए। देर रात 3 बजे जब वो परिवार सहित घर पहुंचे तो अंदर का नजारा देखकर उनके पैरों तले की जमीन खिसक गई। अंदर के दो कमरों में सामान बुरी तरह बिखरा पड़ा था और सारी अलमारियां और बैड की दराजें खुली हुई थी। परिजनों ने सामान संभाला तो घर की अलमारी में रखा तकरीबन 30 तोले सोना, 10 तोले चांदी और दस हजार रुपये की नकदी गायब थी। चोरों ने गोशाला के लिए रखी गई गुल्लक को भी नहीं बख्शा और उसे भी उठा कर ले गए। इस चोरी की वारदात से सदमे में आए लक्ष्मणदास के परिजनों ने शोर मचाया और पड़ोसियों को इकट्ठा किया। आसपास चोरों की तलाश की गई, लेकिन चोरों का कहीं कोई पता नहीं चला। सुबह पुलिस को सूचित किया गया जिसके  बाद मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने हालात का जायजा लिया और परिजनों के बयान दर्ज किए। साथ लगते गुरुद्वारे के बाहर लगे सीसीटीवी फुटेज को भी पुलिस ने अपने कब्जे में लिया था।
दूसरी ओर इसी गली के सामने लगती एक और गली में बंद पड़े मकान पर भी चोरों ने हल्ला बोला। इंद्रपुरा निवासी अमित का परिवार पिछले दो दिन से एक विवाह समारोह में शामिल होने के लिए जींद गया हुआ था। शुक्रवार सुबह जैसे ही वो अपने घर पहुंचे तो देखा कि मेन गेट का ताला टूटा हुआ है और अंदर सारा सामान बिखरा हुआ है। चोर उनके घर से लगभग 2 तोले के सोने के जेवर, कुछ चांदी की पाजेब और 20 हजार के करीब कैश लेकर फरार हो गए हैं।


आराम से प्रत्येक कमरे को खंगाला, फ्रिज में से पानी भी पिया
गुरुनानक पुरा स्थित लक्ष्मण कंबोज के घर की हालत देखकर ही अंदाजा हो गया था कि चोरों की संख्या एक से अधिक थी और चोरों ने बड़े आराम से पूरे घर को खंगाला है। घर के अंदर बनी कपड़ों की दुकान में घुसकर एक-एक कपड़ा देखा गया है। इसके अलावा मकान के दो कमरों में बकायदा एक-एक अलमारी, दराज, बेड के नीचे आराम से सब चेक किया है। घटनास्थल के हालात को देखते हुए स्पष्ट है कि चोर कम से कम एक से डेढ़ घंटे तक घर में रहे। इस दौरान उन्होंने फ्रिज में से निकालकर पानी भी पिया है। ऐसे में इस आशंका को भी बल मिलता है कि चोरी करने वाला कोई जानकार हो क्योंकि जिस आराम से चोरों ने चोरी की है, ऐसे में उन्हें पूरा पता था कि अयालकी गया परिवार देर रात से पहले वापिस लौटने वाला नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed