{"_id":"58b077a84f1c1b6f1cb24f74","slug":"fatehabad-raid-11-arrest-harayana","type":"story","status":"publish","title_hn":"जुआ खेलते 11 युवक गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जुआ खेलते 11 युवक गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहाबाद
Updated Fri, 24 Feb 2017 11:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पुलिस ने शहर के विभिन्न सार्वजनिक स्थानों पर छापे मारकर करीब 11 युवकों को ताश-जुआ खेलने के आरोप में गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों से काफी जुआ राशि भी बरामद की है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि शहर पुलिस चौकी के हेड कांस्टेबल पवन कुमार के नेतृत्व में गठित टीम ने रविदास धर्मशाला के समीप दबिश देकर बलजीत सिंह, बूटा सिंह, बलजिंद्र सिंह, विजय कुमार को ताश-जुआ खेलने के आरोप में गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 1240 रुपये की जुआ राशि बरामद की है।
प्रवक्ता ने आगे बताया कि हेड कांस्टेबल रविंद्र कुमार के नेतृत्व में गठित टीम ने टोहाना रोड बाईपास पर छापा मारकर जंगीर सिंह, गंडा सिंह, गुरदास सिंह व सरदूल सिंह को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 1430 रुपये की जुआ राशि बरामद की है। इसी तरह रविंद्र कुमार के नेतृत्व में गठित टीम ने पुरानी गोशाला के समीप छापा मारकर सार्वजनिक स्थान पर ताश-जुआ खेलने के आरोप में बलजिंद्र सिंह, गुरदीप सिंह व पप्पू सिंह को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 1820 रुपये की जुआ राशि बरामद की है। इसी तरह नागपुर के हेड कांस्टेबल सुखदेव सिंह के नेतृत्व में गठित टीम ने गांव गंदा के रविंद्र सिंह को 12 बोतल अवैध शराब सहित गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
इसी तरह स्पेशल स्टाफ के हेड कांस्टेबल कश्मीर सिंह के नेतृत्व में गठित टीम ने बुढलाडा रोड बाईपास पर नाकाबंदी करते हुए रिशपाल सिंह निवासी बोड़ा को 72 बोतल शराब सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उपरोक्त तस्करी में प्रयुक्त की गई कार को भी अपने कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन