फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   fatehabad news, hindi news, rape case, court, jail, fatehabad

नाबालिग से दुष्कर्म करने वाले को 10 साल कैद

Sun, 01 May 2016 12:59 AM IST
अमर उजाला, फतेहाबाद
अमर उजाला, फतेहाबाद Updated Sun, 01 May 2016 12:59 AM IST
विज्ञापन
fatehabad news, hindi news, rape case, court, jail, fatehabad
लाोक अदालत
जिला अदालत ने नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने व उससे दुष्कर्म करने के आरोपी को गुनहगार मानते हुए 10 साल कैद की सजा सुनाई है। साथ ही दोषी पर 20 हजार रुपये जुर्माना भी लगाया है। जुर्माना नहीं चुकाने की स्थिति में आरोपी को दो साल की अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी।
विज्ञापन


28 जुलाई 2015 को गांव टिकोला निवासी एक युवक ने पुलिस को शिकायत में बताया था कि उसकी 15 वर्षीय बहन मुरथल के एक स्कूल में पढ़ती है। 28 जुलाई को वह स्कूल से घर नहीं पहुंची तो उसे पता चला कि जींद जिले के गांव मुआना निवासी अशोक उसे बहला-फुसलाकर ले गया है। पुलिस युवक की शिकायत पर मामला दर्जकर कार्रवाई करते हुए आरोपी अशोक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


पूछताछ में पता चला कि अशोक ने इंटरनेट से युवती का फोन नंबर लेकर उसे अपने प्यार के झांसे में फंसा लिया और उसे बहला-फुसलाकर नरेला की ओर ले गया था। अशोक ने लड़की के साथ दुष्कर्म भी किया। इसी मामले में सुनवाई करते हुए शनिवार को अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश गगनगीत कौर की अदालत ने अशोक को दोषी मानते हुए 10 साल की सजा सुनाई और 20 हजार रुपये जुर्माना लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed