{"_id":"5852dfc54f1c1b896064ac9c","slug":"fatehabad-murder-dead-body-fall-in-water-fatehabad-harayana","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्या कर पानी की डिग्गी में फेंक दिया शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हत्या कर पानी की डिग्गी में फेंक दिया शव
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहाबाद
Updated Thu, 15 Dec 2016 11:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मॉडल टाउन वार्ड नंबर-14 में एक युवक की छेड़खानी की पुरानी रंजिश को लेकर हत्या कर दी गई और शव को पानी की डिग्गी में फेंक दिया गया। युवक की मां और मॉडल टाउन निवासी कमलेश देवी की शिकायत पर पुलिस ने संदीप पुत्र बलवंत सिंह हरिजन और गुरदीप सिंह नायक के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। दोनों ही आरोपी घर से फरार है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा किया और डिग्गी के आसपास जांच पड़ताल भी की।
एएसआई दिलबाग सिंह और हेड कांस्टेबल सुबे सिंह की टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को डिग्गी से बाहर निकाला। युवक के शव की नाक पर चोट का निशान होने से पुलिस ने सीन ऑफ क्राइम टीम को भी मौके पर बुलाया। डाक्टर जोगेंद्र सिंह ने शव के निशान और अन्य चिन्हों की जांच भी की। पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए शव को फतेहाबाद भेज दिया है।
विज्ञापन
मॉडल टाउन निवासी सोनू (19) पुत्र गोवर्धन ने कुछ महीने पहले संदीप के परिवार की किसी लड़की को छेड़ दिया था। इसको लेकर संदीप ने सोनू की पिटाई कर दी थी। विधवा कमलेश देवी ने बताया कि उसके पति की डेढ़ साल पहले मौत हो चुकी है। सोनू के घर की दिहाड़ी से घर का खर्चा चल रहा था। बुधवार रात को संदीप और गुरदीप उसके बेटे को अकेला पाकर गली से ले गए थे, लेकिन सुबह उसका शव पानी की डिग्गी में पड़ा मिला।
विज्ञापन
नाक और गले पर चोट के निशान होने से पुलिस ने तुरंत प्रभाव से हत्या का मामला दोनों के खिलाफ दर्ज कर लिया है।
सोनू की हत्या करने के बाद करीब पांच फुट गहरे पानी की डिग्गी में उसको औंधे मुंह डाल दिया ताकि लगे कि सोनू की मौत पानी में डूबकर हुई है। डिग्गी में मात्र डेढ़ फुट पानी होने और शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से मामला हत्या का लग रहा था।
इसकी पुष्टि के लिए मौके पर सीन ऑफ क्राइम टीम को बुलाया गया। युवक की मां कमलेश व पुलिस जांच के बाद संदीप व गुरदीप के खिलाफ हत्या सहित कई धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। दोनों की तलाश की जा रही है। भूना थाना प्रभारी जयभगवान सिंह ने बताया कि मामला लड़की के साथ छेड़खानी को लेकर पुरानी रंजिश का था। जिसको लेकर गुरदीप और संदीप ने सोनू की हत्या की है। मृतक की विधवा मां कमलेश देवी के ब्यान पर पुलिस ने आपराधिक मामला दर्ज कर लिया है।