फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   fatehabad, married women died, bahakhra, harayana

भाखड़ा में विवाहिता ने लगाई छलांग, तेज बहाव में बही

Wed, 15 Mar 2017 11:02 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहाबाद Updated Wed, 15 Mar 2017 11:02 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन

गांव महमड़ा के समीप एक विवाहिता के भाखड़ा नहर में छलांग लगाने की सूचना है। भाखड़ा नहर में पानी का बहाव तेज होने के कारण विवाहिता पानी में बह गई। हालांकि इस दौरान भाखड़ा के किनारे खड़े लोगों ने काफी शोर मचाया, लेकिन पानी के बहाव के कारण कहीं भी महिला का पता नहीं चल पाया।

घटना की सूचना मिलते ही जहां महमड़ा पुलिस चौकी इंचार्ज कश्मीर सिंह के अलावा थाना प्रभारी पुष्पा सिहाग घटनास्थल पर पहुंच गई थी, वहीं पड़ोसी राज्य पंजाब के कस्बा बोहा की पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर उक्त महिला के मोबाइल के अलावा कुछ अन्य कपड़े भी बरामद किए। पुलिस ने महिला की तलाश के लिए गोताखोरों की टीम को मौके पर बुला लिया था।
विज्ञापन


महिला की पहचान कुलदीप कौर पुत्री गुरनाम सिंह निवासी महमड़ा हाल आबाद बोहा रूप में की गई है। बताया गया है कि महिला कुलदीप कौर की दूसरी शादी हुई थी और वह पिछले काफी समय से कस्बा बोहा में दूसरे पति के साथ रह रही थी। कुलदीप कौर के पहले पति मलकीत सिंह के अलावा उसके भाई जगतार सिंह ने पुलिस को बताया कि कुलदीप कौर की शादी करीब 12 वर्ष पहले पंजाब क्षेत्र के थाना बोहा के गांव शेरखां में मलकीत सिंह के साथ हुई थी और उसके दो बेटे भी थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि काफी समय पहले ही कुलदीप कौर पति को छोड़कर बोहा में बूटा सिंह नामक युवक के साथ रहने लगी थी और इसके लिए बोहा थाना में शिकायत भी दी थी। बताया गया है कि उक्त महिला की अपने दूसरे पति के साथ भी विवाद चल रहा था और इस विवाद के बाद ही उसने अपने मायके गांव के समीप भाखड़ा नदी में छलांग लगा दी। समाचार लिखे जाने तक गोताखोरों की टीमें उपरोक्त महिला की तलाश में लगीं थी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed