फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   fatehabad, firing, 1 dead, 1 injured, harayana

दिनदहाड़े दो युवकों को गोलियों से भूना, एक की मौत, दूसरा गंभीर

Sun, 12 Mar 2017 12:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहाबाद Updated Sun, 12 Mar 2017 12:13 AM IST
विज्ञापन
fatehabad, firing, 1 dead, 1 injured,   harayana
बाइक - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन


गांव बैजलपुर में पुरानी रंजिश के चलते तीन युवकों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान ढाणी भोजराज निवासी नरेश कुमार के रूप में हुई है। इस वारदात में गाड़ी में सवार एक युवक टिंकू को भी दो गोलियां लगी हैं और उसकी हालत गंभीर बताई गई है जबकि गाड़ी में सवार तीसरा युवक लाला इस हमले में बाल-बाल बच गया। वारदात की सूचना मिलते ही एएसपी गंगाराम पूनियां और सब इंस्पेक्टर महेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे और जांच शुरू  कर दी। उधर मृतक नरेश के शव का सामान्य अस्पताल में पोस्टमार्टम करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। बताया गया है कि नरेश को गोली मारने के बाद आरोपी युवक वहां से गुजर रहे दो बाइक सवारों से पिस्तौल की नोंक पर बाइक छीनकर फरार हो गए। हमलावरों में गांव बैजलपुर के निवासी  मेवा सिंह , मुकेश उर्फ मुक्की और रोहताश के नाम सामने आए हैं। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ हत्या एवं लूट का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


ऐसा रहा घटनाक्रम
मिली जानकारी के अनुसार ढाणी भोजराज निवासी नरेश और उसका साथी लाला कार में सवार होकर ढाणी भोजराज से कहीं जा रहे थे कि इसी दौरान तीन युवकों मेवा सिंह, मुकेश और रोहताश गाड़ी के सामने आ गए। उनको देखकर नरेश ने गाड़ी चलाने की कोशिश की तो तीनों आरोपियों ने उन पर गोलियां चला दी। बताया गया है कि कुल छह सात गोलियां चलाई गई हैं, जिसमें तीन गोलियां नरेश और दो गोलियां साथ बैठे टिंकू को भी लगी हैं। आरोपियों ने गाड़ी की पिछली सीट पर बैठे लालचंद को भी पिस्तौल का बट मारा। इससे उसे भी चोट लगी। आरोपियों के भागने के बाद आसपास के लोगों ने तीनों को पहले भूना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र व बाद में फतेहाबाद के सामान्य अस्पताल में भिजवाया। जहां पर नरेश को मृत घोषित कर दिया जबकि टिंकू की गंभीर हालत के चलते उसे अग्रोहा मेडिकल में रेफर कर दिया गया जहां उसकी हालत गंभीर बनी है। हमला करने के बाद तीनों आरोपियों ने वहां से गुजर रहे दो बाइक सवारों से पिस्तौल की नोंक पर दो बाइक छीनी और मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन


शराब और अन्य धंधों के चलते  रंजिश
ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार मृतक नरेश और आरोपियों के बीच पुराना विवाद चलता आ रहा है। दरअसल ग्रामीण इस मामले को गैंगवार के रूप में देख रहे हैं। नाम न छापने की शर्त पर कुछ ग्रामीणों ने बताया कि नरेश का अपना अलग गुट है और आरोपियों का अलग। दोनों गुट इस इलाके में शराब का धंधा करते हैं और एक दूसरे को नीचा दिखाने और दुश्मनी का कोई मौका नहीं छोड़ते। शनिवार को भी कुछ ऐसा हुआ। इस बार नरेश और टिंकू गैंगवार का शिकार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन



हत्या और लूट का मामला दर्ज, जांच में जुटी पुलिस
एएसपी गंगाराम पुनियां ने बताया कि ढाणी भोजराज निवासी नरेश की हत्या के मामले में गांव बैजलपुर के निवासी  मेवा सिंह, मुकेश उर्फ मुक्की और रोहताश नामक तीन युवकों के नाम सामने आए हैं और पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या और लूट का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पूनियां ने बताया कि वारदात के बाद आरोपियों ने दो बाइक भी लूटी हैं। पहले मामले में बैजलपुर निवासी सतपाल शनिवार को अपने पिता को रोटी देने के लिए बाइक पर भूना की तरफ जा रहा था। लेकिन तीन युवकों ने उसको रुकवाकर बाइक एचआर-22, 3232 छीन लिया और खैरी की तरफ भाग गए। दूसरे मामले में मात्र 10 मिनट बाद ही सतपाल बैजलपुर मार्ग से जा रहा था तो उसका भी बाइक संख्या एचआर 22 एफ 2977 को भी लूट ली गई। पुलिस इस लूट में भी हत्या करने वाले तीनों युवकों का हाथ मानकर जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed