{"_id":"58387f0d4f1c1b983513c124","slug":"fatehabad-fire-in-car-two-yongman-safe-fatehabad-harayana","type":"story","status":"publish","title_hn":"एकाएक खड़ी कार में लगी आग, दो युवक बाल-बाल बचे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एकाएक खड़ी कार में लगी आग, दो युवक बाल-बाल बचे
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहाबाद
Updated Fri, 25 Nov 2016 11:42 PM IST
विज्ञापन
भूना मोड़ पर जली अवस्था में खड़ी कार ।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
वीरवार रात भूना मोड़ पर स्थित रिसोर्ट के पास खड़ी एक कार में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने से आसपास हड़कंप मच गया। आग लगने से गाड़ी पूरी तरह जलकर राख हो गई जबकि कार में सवार दो युवक बाल-बाल बच गए। घटना की जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची लेकिन उसके पहुंचने से पहले ही गाड़ी जलकर राख हो चुकी थी।
धांगड़ निवासी अनिल कुमार अपनी महिंद्रा लोगान कार एचआर 20-एक्स, 2304 लेकर विवाह समारोह में भूना रोड स्थित 5 एकड़ रिसोर्ट में आया था।
अचानक कार में शार्ट-सर्किट की वजह से आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरी गाड़ी को अपनी लपटों में ले लिया। कार में सवार अनिल कुमार व रामनिवास कार से उतरकर भागकर अपनी जान बचाई। आग लगने से अनिल कुमार के पैर आग की चपेट में आ गए जिसके चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अनिल ने बताया कि उन्होंने आग लगने की सूचना तुरंत पुलिस व फायरबिग्रेड को दी और फायर बिग्रेड के कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।
विज्ञापन