फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   fatehabad, crime news, policeman, dead,suside, attemted, policeman, fatehabad, harayana

ऑनड्यूटी पुलिसकर्मी ने सुसाइड किया

Mon, 17 Oct 2016 12:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहाबाद Updated Mon, 17 Oct 2016 12:20 AM IST
विज्ञापन
fatehabad, crime news, policeman, dead,suside, attemted, policeman, fatehabad,  harayana
फतेहाबाद कोर्ट का मालखाने का गेट, यहीं पर मृतक पुलिसकर्मी सूबे सिंह ने सुसाइड किया - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

कोर्ट के मालखाने में तैनात एक पुलिसकर्मी ने रविवार को सरकारी राइफल से खुद को अलसुबह 4:30 बजे मुंह के नीचे गोली मारकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या की वजह अभी साफ नहीं हो पाई है। हालांकि सूत्रों के मुताबिक सिपाही बीमारी के कारण लंबे समय से परेशान था और इसी कारण ही उसने खुद को गोली मार ली। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

मृतक पुलिसकर्मी सूबे सिंह आदमपुर के गांव ढाणी मोहब्बतपुर का रहने वाला था। उसके पिता मानसिंह आदमपुर ब्लॉक समिति के चेयरपर्सन रह चुके हैं। हुडा चौकी इंचार्ज कुलदीप ने बताया कि सूबे सिंह की ड्यूटी कोर्ट परिसर में मालखाने के गेट पर थी। यहां शिफ्टों में ड्यूटी करता था। शनिवार रात उसकी ड्यूटी रात 1:00 बजे से सुबह 7:00 बजे तक थी। रात को सूबे सिंह तकरीबन 12:30 बजे ड्यूटी करने पहुंचा।
विज्ञापन


उसके आने पर पहले से ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी भीतर जाकर सो गया। वह पुलिसकर्मी जब सुबह उठकर बाथरूम जाने लगा तो उसने देखा कि सूबे सिंह का खून से लथपथ शव मालखाने के गेट के पास पड़ा था। उसकी राइफल भी पास ही पड़ी है। उसने तुरंत कंट्रोल रूम को मामले की सूचना दी। एएसपी गंगाराम पूनियां, सिटी एसएचओ दिनेश, हुडा चौकी इंचार्ज कुलदीप मौके पर पहुंचे। मृतक के शव के पास कोई सुसाइड नोट नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीमारी से था परेशान
पुलिस ने पुलिसकर्मी के शव को सामान्य अस्पताल भिजवाकर पोस्टमार्टम करवाया और शव परिजनों को सौंप दिया। सूबे सिंह का परिवार आर्थिक रूप से संपन्न है। बताया जा रहा है कि वह हार्ट और शुगर की बीमारी से ग्रसित था और इसी के कारण परेशानी में उसने ऐसा कदम उठा लिया। मृतक सूबे सिंह अपने पीछे पत्नी और दो बच्चे छोड़ गया है।

एक माह पहले आया था ड्यूटी पर
कोर्ट परिसर में मालखाने के दूसरे पुलिसकर्मी ने बताया कि मृतक सूबे सिंह एक माह पहले ही यहां ड्यूटी पर आया था। इससे पहले वो पुरानी पुलिस लाइन की गार्द में तैनात था। सूबे सिंह ने कभी भी अपनी परेशानी का जिक्र नहीं किया। उसके इस कदम से कोर्ट ड्यूटी में तैनात बाकी साथी सकते में हैं। पुलिसकर्मी इस कदर सदमे में हैं कि सवाल पूछे जाने पर ही रुआंसे हो गए।


भाटियानगर में अपने घर में मृत मिला युवक


 भाटियानगर के एक मकान में 21 साल का युवक मृत अवस्था में अपने बिस्तर पर मिला है। परिजनों ने बताया कि मृतक प्रदीप रात को तकरीबन 10 बजे घर पर आकर सोया था। अलसुबह उसने उठकर कंबल उठाया है और अपने ऊपर डाला है। सुबह 8:30 बजे तक उसके न उठने पर मां अनीता उसे जगाने पहुंची। जब वह जगाने पर भी नहीं उठा तो घबराई मां ने आसपास के लोगों को शोर मचाकर उठाया। मौके पर पहुंचे लोगों ने प्रदीप को सामान्य अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक प्रदीप के शव का सामान्य अस्पताल में पोस्टमार्टम कर शव को परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने दोनों मामलों में परिजनों के बयानों पर 174 के तहत कार्रवाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed