फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Fatehabad: Contractor Premprakash attacked with iron rod

Fatehabad: नगर परिषद प्रधान के नजदीकी ठेकेदार प्रेमप्रकाश पर लोहे की रॉड से हमला, अफसरों-ठेकेदारों पर आरोप

Thu, 18 Apr 2024 05:12 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Thu, 18 Apr 2024 05:12 PM IST
सार

प्रेमप्रकाश लेबर का हिसाब करने जा रहे थे, अनाजमंडी के पास हमला हुआ है। घायल ठेकेदार को नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया गया है।

विज्ञापन
Fatehabad: Contractor Premprakash attacked with iron rod
अस्पताल में उपचाराधीन। - फोटो : संवाद

विस्तार

हरियाणा के फतेहाबाद में नगर परिषद प्रधान राजेंद्र सिंह खिंची के खासम-खास ठेकेदार प्रेमप्रकाश पर बुधवार देर रात को लोहे की रॉड से जानलेवा हमला कर दिया गया। हमले के बाद ठेकेदार प्रेम प्रकाश गंभीर रूप से घायल होकर बेसुध हो गए। घायल ठेकेदार को नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया गया।

विज्ञापन

विज्ञापन

बेटे गुलशन ने नगर परिषद के कुछ अफसरों और ठेकेदारों पर हमला करवाने की आशंका जाहिर की है। हालांकि हमला करवाने वालों के नाम उजागर नहीं किए है। वहीं नगर परिषद प्रधान राजेंद्र सिंह खिंची घायल ठेकेदार का हाल जानने के लिए नागरिक अस्पताल में पहुंचे। प्रधान खिंची ने कहा कि सब को पता है कि हमला करवाने के पीछे कौन है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले के मुताबिक प्रेम प्रकाश ठेकेदार के बेटे गुलशन ने बताया कि उसके पिता ठेकेदार है। बुधवार रात को पेमेंट लेकर लेबर का हिसाब करने के लिए जा रहे थे। जब अनाजमंडी के गेट नंबर एक के पास पहुंचे तो मोटरसाइकिलों पर युवक आए और उन्होंने लोहे की रॉड से सिर पर हमला कर दिया। हमले के बाद पिता गंभीर रूप से घायल हो गए।

पिता के पास स्कूटी, करीब 46 हजार हजार रुपये थे जो कि गायब है। इसके अलावा सोने का कड़ा और चेन भी गायब है। गुलशन ने आरोप लगाया कि पहले पिता ने बताया था कि नगर परिषद के कुछ सरकारी अफसर और ठेकेदार है, वह पहले भी धमकी दे चुके है। फिलहाल पुलिस को शिकायत दी जाएगी। पुलिस जांच में ही सामने आएगा कि किन लोगों ने हमला किया है और कौन करवाने वाले है या फिर लूटपाट के इरादे से हमला किया गया है।
 
हमला करवाने के पीछे कौन है, इसका सभी को पता है। कोई अच्छा काम कर रहा है तो उसे करने नहीं दिया जाता है। -राजेंद्र सिंह खिंची, प्रधान नगर परिषद

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed