{"_id":"65db164e9c5d0a2ccb04527c","slug":"fatehabad-bike-riders-snatched-bag-from-a-woman-sitting-on-a-scooter-2024-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad: स्कूटी पर बैठी महिला से बाइक सवारों ने छीना बैग, दिया धक्का, सड़क पर गिरकर हुई घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Fatehabad: स्कूटी पर बैठी महिला से बाइक सवारों ने छीना बैग, दिया धक्का, सड़क पर गिरकर हुई घायल
Sun, 25 Feb 2024 03:58 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Sun, 25 Feb 2024 03:58 PM IST
सार
छीना छपटी में महिला को धक्का दिया गया। महिला सड़क पर गिरकर घायल हो गई। बैग में 18 हजार रुपये की नकदी व मोबाइल थे। पुलिस ने केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के फतेहाबाद में बीघड़ रोड पर गुरु तेग बहादुर स्कूल के पास स्कूटी पर बैठी महिला का बाइक पर सवार दो युवकों ने बैग छीन लिया। छीना छपटी में महिला स्कूटी से सड़क पर जा गिरी और उसे गंभीर चोटें आई। महिला को उसके पति ने नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया है। इस मामले में फतेहाबाद सदर पुलिस ने पीड़ित महिला ममता निवासी बीघड़ की शिकायत पर दो अज्ञात बाइक सवारों के खिलाफ स्नेचिंग का केस दर्ज किया है।
पुलिस को दी शिकायत में ममता ने बताया कि वह अपने पति जितेंद्र के साथ 24 फरवरी को फतेहाबाद शहर से दवा लेने व अन्य काम निपटाकर वापस गांव जा रही थी। स्कूटी को उसके पति चला रहे थे और वह उनके पीछे बैठी थी। जब वह गुरु तेग बहादुर स्कूल के पास पहुंचे तो पीछे से बाइक पर दो युवक आए और अपनी बाइक उनकी स्कूटी के साथ चलाने लगे।
इस दौरान बाइक पर पीछे बैठे युवक ने उसके हाथ में पकड़ा बैग छीनने का प्रयास किया तो उसने बैग को मजबूती से पकड़ लिया। युवक ने जोर का झटका देकर उससे बैग छीन लिया और उसे स्कूटी से धक्का दे दिया।
विज्ञापन
इससे वह सड़क पर गिर गई और उसके बाएं हाथ व पैर में चोटें आई। युवक बीघड़ की ओर फरार हो गए। बैग में 18 हजार रुपये की नकदी व एक मोबाइल था। उसके पति ने उसको नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया। पुलिस ने केस दर्ज करके जांच आरंभ कर दी है।