फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Fatehabad: Attempt to steal from SBI branch in Dhani Sanchla

Fatehabad: ढाणी सांचला में एसबीआई की ब्रांच में चोरी का प्रयास, टावर कंपनी के कर्मचारी जागा तो भागा चोर

Thu, 14 Nov 2024 11:41 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, भूना, फतेहाबाद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, भूना, फतेहाबाद (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Thu, 14 Nov 2024 11:41 PM IST
सार

आवाज सुनकर जिओ कंपनी के टावर पर लगा कर्मचारी राहुल जाग गया। उसने शोर मचाया तो चोर भाग गया।

विज्ञापन
Fatehabad: Attempt to steal from SBI branch in Dhani Sanchla
जांच करती पुलिस। - फोटो : संवाद

विस्तार

फतेहाबाद के भूना में ढाणी सांचला में बुधवार देर रात को स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की शाखा के ताले तोड़कर चोरी का प्रयास किया गया, लेकिन आवाज सुनकर जिओ कंपनी के टावर पर लगा कर्मचारी राहुल जाग गया। उसने शोर मचाया तो चोर भाग गया।

विज्ञापन


इसके बाद बैंक के ताले टूटे होने की सूचना राहुल ने डायल 112 पर दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और इस बारे में एसएचओ को अवगत करवाया। थाना अध्यक्ष प्रदीप कुमार व सहायक एसएचओ पवन कुमार के नेतृत्व में टीम ने मौके पर पहुंचकर संबंधित पहलुओं की जांच की और बैंक प्रबंधक व अन्य कर्मचारियों को इस बारे में अवगत करवाया। बैंक मैनेजर धर्मबीर सिंह की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार बुधवार देर रात को चोर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की शाखा के मुख्य गेट के शटर पर लगे ताले तोड़ रहे थे। लोहे की ग्रिल पर दो ताले लगे हुए थे, जिनमें से चाेर ने एक ताला तोड़ दिया था। ताले तोड़ने की आवाज सुनकर टावर कंपनी में कार्यरत कर्मचारी राहुल की आंख खुल गई। राहुल ने उठकर बैंक की तरफ देखा तो चोर ग्रिल पर लगा हुआ ताला तोड़ने की कोशिश कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर कर्मचारी राहुल ने जोर से चोरी होने की आवाज लगाई तो चोर मौके से भाग गया। इसी बीच कुछ ग्रामीण भी मौके पर आ गए। इसके बाद डायल 112 पर इस बारे में सूचना दी गई। थाना प्रभारी प्रदीप कुमार व सहायक प्रभारी पवन कुमार मौके पर पहुंचे और जांच की।


बुधवार देर रात को बैंक के मुख्य गेट पर लगे हुए शटर पर लगाए दोनों ताले टूटे हुए मिले हैं। ग्रिल पर लगाए हुए दो में से एक ताला टूटा हुआ पाया गया है। बैंक में चोरी का प्रयास किया गया। मगर ग्रामीणों और टावर कर्मचारी की सजगता के चलते चोर असफल हो गया। इस बारे में पुलिस में शिकायत दे दी गई है। -धर्मबीर सिंह, प्रबंधक, एसबीआई ब्रांच, सांचला।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed