{"_id":"588f80dc4f1c1b8a17e80ce9","slug":"fatehabad-2-road-accident-2-dea-2-injured-police-harayana","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो अलग-अलग हादसों में दो की मौत, दो घायल, एक गंभीर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो अलग-अलग हादसों में दो की मौत, दो घायल, एक गंभीर
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहाबाद
Updated Mon, 30 Jan 2017 11:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
दो अलग-अलग सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई और दो घायल हो गए। इनमें से एक को अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
पहले हादसे में पुलिस को दी शिकायत में गांव मनियाना निवासी वीरभान ने बताया कि वह मजदूरी करता है। उसका भाई तरसेम (30) टोहाना में किसी के पास प्राइवेट नौकरी करता है। रात लगभग नौ बजे वह भाई के इंतजार में चंडीगढ़ रोड स्थित पुल के नीचे मनियाना रोड पर खड़ा था।
जैसे ही उसका भाई बाइक से आकर मनियाना की ओर मुड़ने लगा तो मुनक की तरफ से आ रहे ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। उस दौरान भाई तरसेम को नागरिक अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
पुलिस ने शिकायत के आधार ट्रक चालक के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
दूसरी घटना में गांव जमालपुर में ग्रामीण सुनील (32) अपने दो साथियों के साथ बाइक से गांव अकांवाली से वापस आ रहा था कि अचानक बाइक के सामने पशु आने से वाहन का संतुलन बिगड़ गया और सड़क पर जा गिरे। आसपास के लोगों ने तीनों घायलों को निजी अस्पताल पहुंचाया जहां सुनील को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया तथा घायल रिंकू और वीरेंद्र को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जांच अधिकारी एएसआई धर्मपाल ने बताया कि मृतक के भाई की शिकायत पर इत्तफाकिया कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन