फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Dead body of one day old girl found in Fatehabad canal, police sought report from Asha workers

Fatehabad: नहर में एक दिन की बच्ची का शव मिला, आशा वर्करों से मांगी पुलिस ने रिपोर्ट, ढाणी ठोबा का मामला

Fri, 30 Jun 2023 03:05 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Fri, 30 Jun 2023 03:05 PM IST
सार

पुलिस को दिए ब्यान में धर्मसिंह ने बताया कि वह ढाणी ठोबा में चौकीदार है। वीरवार रात को सूचना मिली कि मुंशीवाला माइनर में नवजात बच्चे का शव तैरता हुआ आ रहा है। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे और शव को बाहर निकलवाया गया। शव एक दिन की बच्ची का था। मामले की सूचना गुरूनाननपुरा पुलिस को दी गई।

विज्ञापन
Dead body of one day old girl found in Fatehabad canal, police sought report from Asha workers
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

फतेहाबाद के गांव ढाणी ठोबा में नहर में एक दिन की बच्ची का शव मिला है। शव मिलने की सूचना मिलने पर शहर फतेहाबाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। मामले में पुलिस ने गांव के चौकीदार धर्मसिंह के बयान पर मामला दर्ज किया है। वहीं इस मामले को लेकर पुलिस ने आसपास के आशा वर्कर से रिपोर्ट मांगी है कि एक से दो दिन पहले जिन महिलाओं की डिलिवरी हुई है उसकी रिपोर्ट दी जाए।

विज्ञापन


पुलिस ने दर्ज किया मामला
मामले के मुताबिक पुलिस को दिए ब्यान में धर्मसिंह ने बताया कि वह ढाणी ठोबा में चौकीदार है। वीरवार रात को सूचना मिली कि मुंशीवाला माइनर में नवजात बच्चे का शव तैरता हुआ आ रहा है। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे और शव को बाहर निकलवाया गया। शव एक दिन की बच्ची का था। मामले की सूचना गुरूनाननपुरा पुलिस को दी गई। आरोप है कि किसी महिला ने लोकलाज के डर से नवजात बच्ची के जन्म छिपाने के लिए नहर में फैंका है।
विज्ञापन


72 घंटे के लिए शव गृह में रखवाया गया
नवजात बच्ची का शव नहर में मिला है। आसपास के आशा वर्कर से रिपोर्ट मांगी गई है। बच्ची के शव को पहचान के लिए शव गृह में रखवाया गया है। फिलहाल मामले की जांच जारी है। -राधेश्याम, इंचार्ज गुरूनानकपुरा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed