{"_id":"578d2d234f1c1b9d32c4c6c4","slug":"crime-girl-tution-teacher-miss-behave-fatehabad-harayana","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्यूशन पढ़ने गई छात्रा के साथ अध्यापक ने की छेड़छाड़","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्यूशन पढ़ने गई छात्रा के साथ अध्यापक ने की छेड़छाड़
fatehabad
Updated Tue, 19 Jul 2016 12:55 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर की एक कालोनी में 16 साल की छात्रा के साथ ट्यूशन अध्यापक द्वारा छेड़छाड़ करने और अश्लील वीडियो दिखाने का मामला सामने आया है। लड़की की मां ने महिला थाने में इस मामले की शिकायत दी है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पोक्सो एक्ट सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पीड़ित लड़की की मां ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया कि उसकी बेटी आजाद नगर के संदीप कुमार के पास ट्यूशन पढ़ती है। 17 जुलाई सुबह 10 बजे सभी बच्चों को ट्यूशन पर बुलाया गया और 12 बजे भेज दिया गया। आरोप है कि चार बजे उसकी बेटी को ट्यूशन पर बुलाया गया।
महिला ने आरोप लगाया कि आरोपी अध्यापक ने उसकी बेटी के साथ छेड़छाड़ की और अश्लील वीडियो भी दिखाई। लड़की के विरोध करने पर अध्यापक ने जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़िता ने घर आकर इस बारे में अपनी मां को बताया, जिसके बाद महिला ने महिला थाने में शिकायत दी। महिला थाना पुलिस मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी। अभी तक आरोपी अध्यापक की गिरफ्तारी नहीं हुई है।