फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   crime, fatehabad, arrest, 2 arrest, harayana

दो मामलों में दो तस्कर काबू

Fri, 22 Jul 2016 12:31 AM IST
fatehabad
fatehabad Updated Fri, 22 Jul 2016 12:31 AM IST
विज्ञापन
सीआईए पुलिस ने भट्टू रोड बाईपास पर एक युवक को काबू करके उसके कब्जा से सात ग्राम हेरोइन बरामद की है। उधर  सीआईए टोहाना पुलिस ने गांव रत्ता खेड़ा में नाकाबंदी करके एक युवक को 300 ग्राम अफीम सहित काबू किया है। पुलिस ने दोनों के विरुद्घ मादक पदार्थ तस्करी के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस अधीक्षक ओम प्रकाश नरवाल ने बताया कि विशेष अभियान के तहत पकडे़ गए आरोपी की पहचान अजय निवासी हंस मार्केट फतेहाबाद के रूप में हुई। आरोपी के खिलाफ थाना शहर फतेहाबाद मे मादक पदार्थ तस्करी के तहत मुकदमा दर्ज किया गया हैं।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि सीआईए फतेहाबाद पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि आरोपी अजय हेरोइन तस्करी का काम करता है। सूचना के आधार पर पुलिस ने बाईपास पर दबिश दी गई तो अजय से सात ग्राम हेरोइन सहित काबू करने में सफलता हासिल की। वहीं दूसरी तरफ सीआईए स्टाफ पुलिस ने गांव रत्ताखेड़ा में गुप्त सुचना के आधार पर छापा मारकर एक व्यक्ति से 300 ग्राम अफीम पकड़ने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे एक दिन के पुलिस रिमांड पर सौंप दिया।
विज्ञापन



सीआईए स्टाफ के भजन सिंह को जानकारी मिली थी कि गांव रत्ताखेड़ा निवासी एक व्यक्ति काफी मात्रा में अफीम लेकर जा रहा है। इस पर भजन सिंह ने टीम का गठनकर गांव रत्ताखेड़ा के पास नाकाबंदी कर दी। इस दौरान वहां से गुजर रहा एक व्यक्ति पुलिस टीम को देखकर भागने लगा। जिस पर पुलिस ने उसे दबोच लिया। जब व्यक्ति की तलाशी ली गई, तो उसके पास से पुलिस को 300 ग्राम अफीम बरामद की। आरोपी की पहचान रत्ताखेड़ा निवासी सुभाष चंद्र के रूप में हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed