फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   crime, arrest, husband, fatehabad, harayana

आरोपी पति गिरफ्तार, तीन दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा

Sat, 23 Jul 2016 11:48 PM IST
fatehabad
fatehabad Updated Sat, 23 Jul 2016 11:48 PM IST
विज्ञापन
crime, arrest, husband,  fatehabad,  harayana
गिरफ्त में आरोपी पति - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन
गांव चंदड़ के एक व्यक्ति के सुसाइड मामले में पुलिस ने लड़की के पति को गिरफ्तार कर लिया है। इसके बाद अवतार सिंह के शव को दो दिन रखने के बाद पुलिस ने शनिवार को परिजनों को सौंप दिया। परिजनों ने गांव चंदड़ में मृतक का अंतिम संस्कार कर दिया। इससे पहले मृतक के परिजन आरोपी की गिरफ्तारी पर अड़े थे। वीरवार को सुसाइड के बाद शव को लेने से इंकार कर दिया था। शव नागरिक अस्पताल के शव गृह में ही पड़ा था। परिजनों ने पुलिस प्रशासन को 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया था।


इसके बाद पुलिस ने रैपीड एक्सन फोर्स का गठन कर छापेमार कार्रवाई की। छापेमारी के दौरान आरोपी रिंकू निवासी धर्मकोट पंजाब को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। जहां से उसे तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। चंदड़ निवासी 55 वर्षीय अवतार सिंह की पुत्री सारनी की शादी नवंबर 2013 को हुई थी।
विज्ञापन


शादी के बाद से ही ससुराल परिवार उसे दहेज के लिए तंग करते थे। इसके चलते चार बार पंचायत भी हुई, लेकिन कोई हल नहंी निकला। 2015 में ससुराल परिवार ने उनकी बेटी को घर से निकाल दिया जिस पर लड़की के परिजनों ने सदर थाने में दहेज का मामला दर्ज करवाया। आरोप है कि मामले में आरोपी जमानत लेकर बाहर हो गए और फिर से दबाव बनाना शुरू कर दिया। जिसको लेकर वीरवार को फिर से इस मामले पर पंचायत होनी थी, लेकिन समस्या का समाधान न होने की शंका के चलते तंग आकर अवतार सिंह ने अपनी लाइसेंसी पिस्तौल से गोली मारकर सुसाइड कर लिया था। मृतक के पास से एक सुसाइड नोट भी मिला है जिसमें ससुराल पक्ष को जिम्मेवार ठहराया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed