फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   atm

बदमाशों ने एटीएम से की छेड़छाड़, पीसीआर देख हुए फरार

Sun, 27 Dec 2015 12:07 AM IST
फतेहाबाद/ अमर उजाला, ब्यूरो
फतेहाबाद/ अमर उजाला, ब्यूरो Updated Sun, 27 Dec 2015 12:07 AM IST
विज्ञापन
 
विज्ञापन


 शहर के एटीएम एक बार फिर बदमाशों के निशाने पर हैं। कई बार हो चुकी वारदातों के बावजूद एटीएम की सुरक्षा संबंधी व्यवस्थाएं आज भी वैसी हैं।

शुक्रवार देर रात को भट्टू रोड पर मार्केट कमेटी कार्यालय के बाहर बने एक्सिस बैंक के एटीएम को बदमाशों ने निशाना बनाया लेकिन पुलिस की पीसीआर को आता देख बदमाश मौके से फरार हो गए। पुलिस ने देर रात को एटीएम को ताला लगाकर अपने कब्जे में ले लिया।

बैंक अधिकारियों ने पल्ला झाड़ते हुए साफ कह दिया कि इसमें कई दिन से कैश ही नहीं डाला गया और बंद है।

मार्केट कमेटी कार्यालय के बाहर एक्सिस बैंक का एटीएम लगा हुआ है। शुक्रवार देर रात डेढ़ बजे के लगभग इनोवा गाड़ी में आए बदमाशों ने एटीएम के साथ छेड़छाड़ की।
विज्ञापन


 पेट्रोलिंग पर तैनात पीसीआर को आते देख बदमाश मौके से फरार हो गए। भाग रहे बदमाशों का पुलिस ने पीछा किया लेकिन वह भाग निकले।

 देर रात को पुलिस ने एटीएम को कब्जे में ले लिया। बताया जा रहा है कि एटीएम पिछले कई दिन से बंद पड़ा है और इसमें कैश भी नहीं डाला गया।

वहीं यह कयास लगाए जा रहे हैं कि गाड़ी सवार बदमाश वो ही लोग हैं जिन्होंने ऐलनाबाद में पीएनबी के एटीएम में वारदात को अंजाम दिया। क्योंकि यहां की घटना रात डेढ़ बजे की है और ऐलनाबाद में हुई घटना अलसुबह की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले भी हो चुकी है कई वारदातें:
- शहर के खेमा खाती चौक में लगे सेंट्रल बैंक का एटीएम उखाड़ा, साढ़े चार लाख रुपये की चोरी
- गांव गोरखपुर में प्राइवेट कंपनी का एटीएम उखाड़ा, ढाई लाख की चोरी
- एम.एम.कॉलेज के बाहर बने पीएनबी बैंक के एटीएम में चोरो की सेंध

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed