फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   जमीनी विवाद में रोडवेज बस चालक की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या

जमीनी विवाद में रोडवेज बस चालक की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या

Tue, 30 Apr 2019 12:15 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 30 Apr 2019 12:15 AM IST
विज्ञापन
जमीनी विवाद में रोडवेज बस चालक की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या
भट्टूकलां। भट्टूमंडी के आदमपुर रोड पर सोमवार सुबह तकरीबन सवा सात बजे बाइक सवार दो युवक पैदल जा रहे व्यक्ति को गोली मारकर फरार हो गए। फायरिंग की आवाज सुनते ही इलाके में दहशत फैल गई। युवकों के फरार होते ही आसपास के लोगों ने घायल व्यक्ति को भट्टू सीएचसी में पहुंचाया लेकिन तब तक वह दम तोड़ चुका था। मृतक की पहचान रोडवेज बस चालक दलीप कूकणा के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी सुभाष चंद्र के नेतृत्व में भट्टू पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

शव को अपने कब्जे में लेकर पुलिस ने फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल में पहुंचाया जहां पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया। उधर भट्टू पुलिस ने मृतक रोडवेज चालक दलीप कूकणा के साले मनीष कुमार के बयानों के आधार पर मृतक के ही भाई राजेंद्र व उसके भांजे प्रवीण के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। हत्या के पीछे जमीनी विवाद को मुख्य कारण बताया गया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में मृतक दलीप के साले मनीष ने बताया कि उसके जीजा दलीप का अपने परिवार के अंदर मां और बहन से पुश्तैनी जमीन के बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा था। मनीष ने बताया कि दलीप की मां ने अपने दूसरे बेटे राजेंद्र व उसकी बहन को ज्यादा हिस्सा दे दिया था और दलीप को कम दिया गया था। लेकिन उसके परिजन इस बात को मान नहीं रहे थे। जिसके चलते दोनों के बीच लंबे समय से लगातार विवाद चला आ रहा था। मनीष का आरोप है कि सोमवार सुबह भी दलीप तैयार होकर फतेहाबाद डिपो में अपनी ड्यूटी पर जा रहा था, लेकिन जैसे ही वह आदमपुर रोड स्थित बस स्टैंड के पास पहुंचा तो दो युवक बाइक पर बैठकर आए और दलीप को नजदीक से गोली मारकर फरार हो गए। गोली उसकी छाती पर लगी। मनीष का आरोप है कि दलीप के भाई व भांजे ने उसका मर्डर करवाया है। जिसके बाद भट्टू पुलिस ने इस मामले में मनीष की शिकायत पर मृतक के भाई राजेंद्र व भांजे प्रवीन के खिलाफ धारा 302, 120 बी, 34 व शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
पुलिस ने इस मामले में मृतक के भाई और भांजे के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। जांच शुरू कर दी है। फिलहाल यही जानकारी मिली है कि जमीनी विवाद के चलते ये मर्डर हुआ है। अब जमीनी विवाद में क्या डिटेल है, ये जांच के दौरान सामने आएगी। फिलहाल मृतक के शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को शव सौंप दिया है। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी होगी।
- मनदीप सिंह, भट्टू थाना प्रभारी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed