फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   जमीन का इकरारनामा करने के बाद रजिस्ट्री करवा दी दूसरों के नाम

जमीन का इकरारनामा करने के बाद रजिस्ट्री करवा दी दूसरों के नाम

Fri, 19 Apr 2019 12:44 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 19 Apr 2019 12:44 AM IST
विज्ञापन
जमीन का इकरारनामा करने के बाद रजिस्ट्री करवा दी दूसरों के नाम
रतिया। जमीन का इकरारनामा करने के बाद भी जमीन की रजिस्ट्री अन्य लोगों के नाम करवा दी। रतिया पुलिस ने हरबंसलाल निवासी एमसी कॉलोनी फतेहाबाद की शिकायत पर सिकंदर, सावनी राम, प्रवीन कुमार, ऊषा देवी, श्रुति निवासी रतिया व मंजूबाला निवासी मूनक के खिलाफ धोखाधड़ी व जालसाजी का केस दर्ज किया है। यह कार्रवाई अदालत के आदेशों पर की गई है।
विज्ञापन

रतिया की अदालत में दायर इस्तगासे में हरबंसलाल ने बताया कि वह मूलत: कलोठा का निवासी है और फिलहाल फतेहाबाद की एमसी कॉलोनी में रहता है। उसने बताया कि वह खेतीबाड़ी करता है और सिकंदर आदि ने गांव कलोठा में 75 कनाल जमीन गांव के कुछ लोगों से खरीदी थी। इसमें से 50 कनाल जमीन को बेचने का इकरारनामा उसने उसके साथ किया था। इसके बदले में उसने उसे ढाई लाख रुपये भी दिए थे। आरोप है कि इसके बाद सिकंदर व सावनी राम ने इस जमीन की रजिस्ट्री उसके नाम करवाने की बजाए अपने परिवार के सदस्यों प्रवीन कुमार, ऊषा देवी, श्रुति व मंजूबाला के नाम करवा दी। जबकि उसने इकरारनामा तोड़ा भी नहीं था। उसने इसकी शिकायत रतिया पुलिस को की, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। अदालत ने याचिका की सुनवाई के बाद रतिया पुलिस को केस दर्ज करने को कहा था। अदालत के आदेशों पर पुलिस ने उपरोक्त लोगों पर केस दर्ज करके जांच आरंभ कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed