फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   संदिग्ध परिस्थितियों में कांस्टेबल के पेट में लगी गोली, कमरे से मिला शराब का अधूरा पैग, बाथरूम से पिस्टल और जिंदा कारतूस बरामद

संदिग्ध परिस्थितियों में कांस्टेबल के पेट में लगी गोली, कमरे से मिला शराब का अधूरा पैग, बाथरूम से पिस्टल और जिंदा कारतूस बरामद

Mon, 21 May 2018 01:16 AM IST
Updated Mon, 21 May 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
संदिग्ध परिस्थितियों में कांस्टेबल के पेट में लगी गोली, कमरे से मिला शराब का अधूरा पैग, बाथरूम से पिस्टल और जिंदा कारतूस बरामद
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहाबाद।
पुलिस कांस्टेबल प्रदीप भादू को स्थानीय एमसी कॉलोनी की एक दुकान के ऊपर बने मकान में संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने की सूचना है। पुलिस फिलहाल इसे आत्महत्या के प्रयास के रूप में देख रही है। घायल कांस्टेबल को उपचार के लिए हिसार के एक निजी अस्पताल दाखिल करवाया गया है जहां उसकी हालत गंभीर बताई गई है। घटना रविवार सुबह की बताई जा रही है। कांस्टेबल को गोली लगने की सूचना मिलते ही कार्यवाहक एसएचओ जगदीश चंद्र, फोरेंसिक इंचार्ज डा. जोगिंद्र भी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल की जांच की। फिलहाल शहर पुलिस कांस्टेबल के होश में आने का इंतजार कर रही है ताकि उसके बयान लिए जा सकें। बताया गया है कि कांस्टेबल प्रदीप भादू के पेट में गोली लगी है। कांस्टेबल फिलहाल सीआईडी पंचकूला में तैनात है और उसका सिरसा में तबादले का आदेश आ चुका है। उसने अभी सिरसा में ज्वाइन नहीं किया है।
सिटी एसएचओ जगदीश चंद्र ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि स्थानीय एमसी कॉलोनी के प्रवेश द्वार पर स्थित एक दुकान के चौबारे में एक पुलिस कांस्टेबल प्रदीप भादू को गोली लगी है और उसे उसके रिश्तेदार उपचार के लिए ले गए हैं। ये चौबारे पर बना मकान कांस्टेबल प्रदीप भादू के बुआ के लड़के का ही बताया गया है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो चौबारे का दरवाजा बंद था, जिसे बाद में एफएसएल टीम की मौजूदगी में खोला गया। पोर्शन का दरवाजा खुलने के बाद अंदर पहुंची पुलिस टीम को अंदर एक कमरे में मेज पर शराब का एक अधूरा पैग, सलाद और थोड़ी बहुत नमकीन पड़ी मिली। मेज के नीचे ही एक शराब की बोतल पड़ी थी, जो आधी खाली थी। इस बीच जांच पड़ताल के दौरान पुलिस अधिकारी जब बाथरूम की ओर बढ़े तो उनके होश उड़ गए। बाथरूम के अंदर एक 32 बोर की पिस्टल जमीन पर पड़ी थी और साथ ही बाथरूम के अंदर कई जगह पर खून की बूंदे बिखरी पड़ी थी। इसके बाद एफएसएल टीम ने पिस्टल की जांच की तो उसमें एक जिंदा कारतूस एवं एक खाली कारतूस पिस्टल की नली में फंसा हुआ मिला। पुलिस ने पिस्टल मिलने के बाद साथ लगते कमरे की जांच पड़ताल की।
विज्ञापन

घटनास्थल से पांच मोबाइल फोन बरामद
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस अभी ये भी जानने का प्रयास कर रही है कि जिस समय कांस्टेबल प्रदीप को गोली लगी, क्या वो उस समय अकेला था या उसके साथ कोई और भी था। क्योंकि फिलहाल पुलिस को उसके कमरे से शराब का एक ही अधूरा पैग मिला है। दूसरा अगर घटना के समय कांस्टेबल प्रदीप अकेला था तो उसे इस कमरे से निकालकर अस्पताल में दाखिल किसने करवाया। जांच टीम को घटनास्थल से पांच मोबाइल फोन बरामद हुए हैं। इनमें दो आईफोन हैं, एक छोटा कीपैड फोन है और दो अन्य एंड्रायड फोन हैं। पुलिस इस बात को भी खंगालने के प्रयास कर रही है कि आखिर प्रदीप भादू के पास कमरे में पांच मोबाइल फोन क्या कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

घरेलू विवाद के चलते अपने माता-पिता से रहता था अलग
अपनी खुद की पिस्टल से निकली गोली से घायल हुए कांस्टेबल प्रदीप भादू पहले कई बार विवादों में रह चुके हैं। कार्यवाहक एसएचओ जगदीश चंद्र के मुताबिक कांस्टेबल प्रदीप भादू के माता-पिता अग्रवाल कालोनी में रहते हैं और कांस्टेबल प्रदीप भादू घरेलू विवाद के चलते अपने माता-पिता से अलग रहता था। वहीं ये भी बताया गया है कि कुछ समय पहले कांस्टेबल प्रदीप भादू फतेहाबाद में सीआईडी यूनिट में तैनात था। इस दौरान एक एडवोकेट के घर में घुसकर मारपीट करने का एक सीसीटीवी वीडियो सामने आने के बाद प्रदीप भादू के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। जिसके बाद पहले उसे जाखल, फिर पंचकूला तबादला कर दिया गया था। कुछ समय पहले ही प्रदीप भादू का सिरसा में तबादला किया गया था, लेकिन उसने अभी ज्वाइन नहीं किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed