फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   बाइक और स्कूटी सवार युवकों ने वाल्मीकि चौक में खड़ी गाडिय़ों के शीशे तोड़े, इलाके में तनाव की आशंका

बाइक और स्कूटी सवार युवकों ने वाल्मीकि चौक में खड़ी गाडिय़ों के शीशे तोड़े, इलाके में तनाव की आशंका

Tue, 12 Mar 2019 11:41 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 12 Mar 2019 11:41 PM IST
विज्ञापन
बाइक और स्कूटी सवार युवकों ने वाल्मीकि चौक में खड़ी गाडिय़ों के शीशे तोड़े, इलाके में तनाव की आशंका
बाइक-स्कूटी सवार युवकों ने वाल्मीकि चौक पर गाड़ियों के शीशे तोड़े
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद । वाल्मीकि चौक और कबीर बस्ती रोड़ पर पिछले कई महीनों से शांत चल रहे माहौल को सोमवार रात बाइक और स्कूटी सवार कुछ युवकों ने बिगाड़ने का प्रयास किया। बाइक सवार युवकों ने वाल्मीकि चौक के पास खड़ी चार गाड़ियों के शीशे तोड़ दिए। इस दौरान एक गाड़ी के अंदर छोटे बच्चे भी खेल रहे थे। आरोपी युवकों द्वारा शीशे तोड़ने पर गाड़ी के अंदर बैठे बच्चे बाल-बाल बच गए। सारी घटना आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। इस वारदात से आसपास के इलाके में तनाव की आशंका हो गई। उधर घटना की सूचना मिलते ही एसएचओ सिटी सुरेंद्र कंबोज तुरंत बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी।
सीसीटीवी फुटेज में साफ नजर आ रहा है कि आरोपी युवकों की संख्या पांच-छह थी और तीन युवक काले रंग की स्कूटी पर सवार थे जबकि दूसरे गुट के पास बुलेट मोटरसाइकिल थी। गाड़ी के शीशों को निशाना बनाने से पहले सभी युवकों ने आसपास तीन-चार चक्कर लगाए ताकि माहौल का पता लगा सकेें। उसके बाद बाइक और स्कूटी से दो युवक उतरे और एकाएक वहां खड़ी गाड़ियों के शीशे पर कुल्हाड़ी के पीछे वाला हिस्सा मारने लगे। इसके अलावा दूसरे युवक ने वहां खड़ी एक अन्य गाड़ी के फ्रंट शीशे पर ईंट मारकर तोड़ दिया।
विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार जिन लोगों की गाड़ियां क्षतिग्रस्त हुई हैं उनमें स्थानीय निवासी सोमदत्त, अशोक रति, पवन रति एवं कुक्कू शामिल हैं। माना जा रहा है कि वाल्मीकि चौक एवं इसके आसपास के इलाके में दहशत फैलाने के उद्देश्य से इस वारदात को अंजाम दिया गया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने में जुटी है। एसएचओ सुरेंद्र कंबोज ने कहा कि आरोपियों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है, जो भी आरोपी होंगे, उन्हें बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने वाल्मीकि चौक निवासियों से संयम बरतने का आग्रह करते हुए कहा कि जल्द ही इस वारदात के आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

गौरतलब है कि वाल्मीकि चौक निवासियों और कबीर बस्ती रोड़ निवासियों के बीच पिछले कई सालों से खूनी रंजिश चली आ रही है। इस खूनी रंजिश में दो-तीन लोगों की मौत भी हो चुकी है और साथ ही कई लोग विभिन्न मामलों के चलते जेल में भी हैं। यहां के तनावपूर्ण माहौल को देखते हुए ही पुलिस प्रशासन ने गुरुनानक पुरा चौकी होने के बावजूद वाल्मीकि चौक व कबीर बस्ती के बीच भी एक अस्थायी पुलिस चौकी व पुलिस बैरियर लगा दिए हैं ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed