{"_id":"5c8176f4bdec2214367b6578","slug":"191551988468-fatehabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीबीएसई परीक्षा : दसवीं की परीक्षा में दूसरे के स्थान पर परीक्षा देते 5 मुन्ना भाई काबू, दस पर मामला दर्ज, दो फरार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सीबीएसई परीक्षा : दसवीं की परीक्षा में दूसरे के स्थान पर परीक्षा देते 5 मुन्ना भाई काबू, दस पर मामला दर्ज, दो फरार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीबीएसई 10वीं की परीक्षा में दूसरे के स्थान पर परीक्षा देते 5 मुन्ना भाई काबू
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद। सीबीएसई की दसवीं की परीक्षा के दौरान फतेहाबाद के बीघड़ रोड़ स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल में दूसरे के स्थान पर पेपर देते हुए पांच फर्जी परीक्षार्थियों को काबू किया गया। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने जब सख्ती से पूछताछ की तो आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया और इतना ही सेंटर के बाहर खड़े असली परीक्षार्थियों के बारे में भी सब कुछ बता दिया। इसके बाद पुलिस टीम ने सेंटर के बाहर खड़े तीन आरोपियों को भी काबू कर लिया जबकि दो अन्य आरोपी फरार हो गए। पकड़े गए 8 आरोपियों में 5 नाबालिग हैं जबकि तीन बालिग हैं। बालिग आरोपियों की पहचान बीघड़ निवासी अशोक, रतिया निवासी डेनिस उर्फ गौरव व फतेहपुरी निवासी जगसीर के रूप में हुई है। शहर पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 419 एवं 420 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जाएगा और पुलिस बालिग आरोपियों के रिमांड की मांग भी अदालत से कर सकती है।
वीरवार को डीएवी पब्लिक स्कूल में सीबीएसई 10वीं मैथ का पेपर था। सेंटर पर स्कूल की प्रिंसिपल सुनीता मदान बच्चों की जांच कर रही थीं। इसी दौरान कुछ बच्चों के नाम और एडमिट कार्ड पर लगे फोटो में उन्हें कुछ फर्क नजर आया। इसके बाद स्कूल में तैनात अध्यापकों ने जब विद्यार्थियों से सख्ती से पूछताछ की तो उन्होंने उगल दिया कि वो असली परीक्षार्थी नहीं हैं बल्कि किसी अन्य के स्थान पर परीक्षा देने पहुंचे थे। इसके बाद स्कूल प्रिंसिपल ने इसकी सूचना शहर थानाध्यक्ष सुरेंद्र कंबोज को दी और फिर सब इंस्पेक्टर राजाराम के नेतृत्व में एक विशेष टीम स्कूल में बने सेंटर पर पहुंची और परीक्षार्थियों से पूछताछ में ये उगलवाने में कामयाब हो गई कि असली परीक्षार्थी स्कूल के बाहर खड़े हैं। इस पर सब इंस्पेक्टर राजाराम व उनके साथियों ने अलग-अलग तरफ से जाकर बाहर खड़े पांच में से तीन आरोपियों को धर दबोचा जबकि दो अन्य फरार होने में कामयाब हो गए।
आरोपी बोले, दोस्ती निभाने के लिए गए थे परीक्षा देने, एक ने लिया किसी अध्यापक का नाम
पुलिस हिरासत में तीनों बालिग आरोपियों से जब मीडिया ने सवाल पूछे तो दो ने कहा कि उनकी परीक्षार्थियों के साथ अच्छी दोस्ती थी और उनके कहने पर ही वो उनके स्थान पर परीक्षा देने पहुंच गए थे। जबकि तीसरे आरोपी ने कहा कि वो मास्टर जी के कहने पर परीक्षा देने पहुंचा था। तीसरा आरोपी किस मास्टर का नाम ले रहा था, पुलिस अब इसकी जांच करेगी।
विज्ञापन
अभिभावक भी पहुंचे थाने, देर रात हुआ गिरफ्तार आरोपियों का मेडिकल
डीएवी स्कूल में कुछ बच्चों द्वारा दूसरे के स्थान पर परीक्षार्थी बनकर परीक्षा देने और पुलिस द्वारा दबोचे जाने की सूचना जब आरोपियों के परिजनों को मिली तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। इसके बाद आनन-फानन में आरोपियों के परिजन शहर थाने पहुंचे। लेकिन जब तक कागजी कार्रवाई नहीं हुई, तबतक परिजनों को आरोपियों से नहीं मिलने दिया गया। बाद में शुक्रवार देर रात ही शहर पुलिस की एक टीम आरोपियों का नागरिक अस्पताल में मेडिकल करवाने ले गई।
‘डीएवी स्कूल में सीबीएसई की दसवीं कक्षा का गणित का पेपर था। इसमें स्कूल प्रिंसिपल की ओर से शिकायत आई थी कि कुछ फर्जी परीक्षार्थी परीक्षा देने घुस आए हैं। इस पर पुलिस टीम ने मौके पर जाकर उनको काबू किया और उनकी शिनाख्त पर बाहर घूम रहे असली परीक्षार्थियों को भी पकड़ लिया। कुल 5 के स्थान पर पांच आरोपी फर्जी तरीके से पेपर दे रहे थे। सभी दस के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है, जिसमें से आठ काबू कर लिए हैं। बाकी दो फरार हैं।’
सुरेंद्र कंबोज, शहर थानाध्यक्ष, फतेहाबाद ।