{"_id":"5ca3b71abdec2214195ac64c","slug":"181554233114-fatehabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेट्रोल पंप लगाने में मांगी मदद, फिर साढ़े सात लाख का लगा दिया चूना, सुनारिया जेल वार्डन सहित सात लोगों के खिलाफ दर्ज हुआ धोखाधड","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पेट्रोल पंप लगाने में मांगी मदद, फिर साढ़े सात लाख का लगा दिया चूना, सुनारिया जेल वार्डन सहित सात लोगों के खिलाफ दर्ज हुआ धोखाधड
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पेट्रोल पंप लगाने को मदद मांग 7.50 लाख हड़पे
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद। गांव भूथनकलां-भूथनखुर्द मार्ग पर पेट्रोल पंप लगाने के एक मामले में पंप के पार्टनर महाबीर सिंह ने अपने ही पार्टनर व उसके रिश्तेदार सहित सात लोगों के खिलाफ साढ़े सात लाख की धोखाधड़ी करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। सदर पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर सात लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी व जालसाजी की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपियों में सुनारिया जेल का वार्डन रणधीर सिंह भी शामिल है। अन्य आरोपियों की पहचान तरसेम सिंह, दलबीर सिंह निवासी गांव बैजलपुर, दर्शन, राजेंद्र, मोहर सिंह निवासी भूथनखुर्द व बलराज सिंह के रूप में हुई है।
सदर पुलिस को दी शिकायत में महाबीर सिंह ने बताया कि उसकी गांव भूथनकलां में जमीन है। उसके पास तरसेम सिंह आया और उसने बताया कि उसको एक्स सर्विसमैन कोटे में भूथनकलां-भूथनखुर्द मार्ग पर पेट्रोल पंप अलॉट हुआ है। मेरे पास रुपये नहीं हैं और अगर वह उसे रुपये देता है तो दोनों पार्टनरशिप में काम कर लेंगे और पंप लगाने के तरसेम के हिस्से के पैसे एक साल के बाद दे देंगे। इसके बाद उसने तरसेम को रुपये दे दिए और महाबीर की जमीन पर ही पंप लगा दिया गया। एक साल पूरा होने के बाद नवंबर 2018 में महाबीर ने तरसेम से बकाया पैसों की डिमांड की तो उसने उसे टरकाना शुरू कर दिया। इस दौरान उसे शक होने पर उसने पंप का रिकॉर्ड चेक किया तो उसमें भी तरसेम ने हर-दूसरे तीसरे दिन पंप की कलेक्शन से 20-30 हजार रुपये ले जाने का खुलासा हुआ। महाबीर का आरोप है कि इस पर जब उसने तरसेम से इस बाबत बात की तो उसने उसे सुसाइड की धमकी दी और झूठे केस में फंसाने की बात कही। महाबीर का आरोप है कि उसने धमकी देते हुए कहा कि उसका साला सुनारिया जेल में वार्डन है। इसके बाद जनवरी 2018 में उसके पंप पर जेल वार्डन रणधीर सिंह सहित कुछ लोग तरसेम से हिसाब-किताब के बारे में बात कर रहे थे, उसने जब पूछताछ की तो पता चला कि उक्त लोग भी पेट्रोल पंप में पार्टनर हैं। उसने इसका विरोध किया तो दलबीर सिंह, दर्शन, राजेंद्र, मोहर सिहं निवासी भूथनखुर्द व बलराज सिंह आदि ने उसे जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद उसने सदर थाने में शिकायत देकर आरोपियों के खिलाफ शिकायत दी और उस शिकायत के आधार पर सात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया। इस बारे में बात करने पर सदर एसएचओ सुरेंद्र कुमार ने बताया कि महाबीर की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।