फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   हवलदार से स्नेचिंग के आरोपी को दस साल की कैद, 25 हजार जुर्माना

हवलदार से स्नेचिंग के आरोपी को दस साल की कैद, 25 हजार जुर्माना

Thu, 12 Oct 2017 11:23 PM IST
Updated Thu, 12 Oct 2017 11:23 PM IST
विज्ञापन
हवलदार से स्नेचिंग के आरोपी को दस साल की कैद, 25 हजार जुर्माना
हवलदार से स्नेचिंग के आरोपी को दस साल की कैद, 25 हजार जुर्माना
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद । जिला अतिरिक्त एवं सत्र न्यायालय ने स्नेचिंग के एक आरोपी के खिलाफ कड़ा रुख अपनाते हुए उसे 10 साल की कैद व जुर्माने की सजा सुनाई है। जुर्माना न भरने की सूरत में 6 माह की अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी। इस संबंध में हवलदार देवेंद्र सिंह ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि वह 3 अप्रैल 2017 को बस स्टैंड के पीछे रेहड़ी पर सब्जी खरीद रहा था। सब्जी लेने के बाद उसने रुपये देने के लिए जैसे ही अपना पर्स बाहर निकाला तो एक युवक ने झपटा मारकर उसका पर्स छीन लिया और भागने लगा। इस दौरान उसने कुछ ही दूरी पर युवक को दबोच लिया और वहां मौजूद लोगों ने युवक की धुनाई भी की। उसने बताया कि बाद में युवक की शिनाख्त नागपुर निवासी संदीप के रूप में हुई। पर्स में करीब 750 रुपये की नकदी थी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। वीरवार को अदालत ने आरोपी को दोषी करार देते हुए उसे 10 वर्ष की कैद व 25 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed