फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई बाइक, एक भाई की मौत दूसरा घायल

अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई बाइक, एक भाई की मौत दूसरा घायल

Thu, 23 May 2019 12:07 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 23 May 2019 12:07 AM IST
विज्ञापन
अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई बाइक, एक भाई की मौत दूसरा घायल
कुलां। क्षेत्र में मंगलवार देर रात एक तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े पेड़ से टकरा गई। हादसे में एक युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना का शिकार हुए दोनों युवक सगे भाई थे। घटनाक्रम के मुताबिक मंगलवार रात के समय रतिया निवासी प्रवीण कुमार व पवन कुमार दोनों भाई बाइक पर सवार जमालपुर शेखां रेलवे स्टेशन से अपनी माता को लेने आए थे। बताया गया है कि दोनों भाइयों ने अपनी माता को बस में बिठाकर रतिया भेज दिया था। इसके बाद दोनों लौट रहे थे। जब वह कुलां रतिया मार्ग पर गांव नन्हेड़ी के पास स्थित फुलकारी पैलेस के सामने पहुंचे ही थे कि उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गईं।
विज्ञापन

पुलिस ने मृतक का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंपा
हादसे में प्रवीण कुमार ने तो मौके पर ही दम तोड़ दिया जबकि पवन कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायल व्यक्ति को एंबुलेंस के माध्यम से उपचार के लिए रतिया भेज दिया। जबकि मृतक प्रवीण कुमार के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। उपचार के दौरान चिकित्सकों ने घायल युवक प्रवीण कुमार की स्थिति सामान्य बताई है। अचानक हुए इस हादसे से युवकों के परिवार में मातम छाया हुआ है।
विज्ञापन

युवक ने नहीं पहना था हेलमेट
मंगलवार रात को हुई इस दुर्घटना में बाइक चालक प्रवीण कुमार ने हेलमेट नहीं पहना हुआ था। जब उनकी बाइक अनियंत्रित होकर गिरी तो प्रवीण के सिर में गंभीर चोटें आई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। अगर बाइक चालक युवक ने हेलमेट पहना होता तो शायद उसकी जान बच सकती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed