{"_id":"5c87f647bdec22144119784d","slug":"121552414279-fatehabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारहवीं की परीक्षा में चार नकलची पकड़े, दो ने पर्चियों को चबाने का प्रयास किया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बारहवीं की परीक्षा में चार नकलची पकड़े, दो ने पर्चियों को चबाने का प्रयास किया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नकल करते चार छात्र पकड़े, दो ने पर्चियां चबाने का किया प्रयास
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की तरफ से मंगलवार को 12वीं कक्षा की फिजिक्स और अर्थशास्त्र की परीक्षा आयोजित हुई। जिले के 72 सेंटरों पर आयोजित हुई परीक्षा का उपायुक्त, डीइओ, चेयरमैन व सचिव की स्पेशल फ्लाइंग ने निरीक्षण किया। इस दौरान चेयरमैन की स्पेशल फ्लाइंग ने तीन और जिला प्रश्न पत्र फ्लाइंग ने एक परीक्षार्थी को नकल करते हुए पकड़ा। इस दौरान दो परीक्षार्थियों ने नकल पर्चियों को चबाने का प्रयास किया लेकिन टीम ने काबू कर लिया। शिक्षा विभाग ने पकड़े गए परीक्षार्थियों की रिपोर्ट बोर्ड को भेजी है।
13 फ्लाइंग ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण
जिला शिक्षा अधिकारी दयानंद सिहाग ने बताया कि मंगलवार को आयोजित 13 फ्लाइंगों ने केंद्रों का निरीक्षण किया। रतिया के एक सेंटर पर प्रश्न पत्र फ्लाइंग को एक परीक्षार्थी के पास जांच के दौरान नकल पर्ची मिली। इसके खिलाफ टीम ने केस बनाकर बोर्ड को रिपोर्ट भेजी है। इसके अलावा चेयरमैन स्पेशल फ्लाइंग को एक परीक्षा केंद्र पर तीन परीक्षार्थियों के पास नकल पर्ची मिली। दो परीक्षार्थियों ने इस दौरान पर्चियों को चबाने का प्रयास किया लेकिन टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए पर्चियों को कब्जे में ले लिया। इसके अलावा रतिया के ही एक परीक्षा केंद्र पर जांच के दौरान टीम को पर्यवेक्षक नहीं मिला है।