{"_id":"5afdd0bf4f1c1b1a5e8b5486","slug":"101526583487-fatehabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नकाबपोश युवकों ने चौकीदार पर किया जानलेवा हमला, 1200 रुपये छीने","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नकाबपोश युवकों ने चौकीदार पर किया जानलेवा हमला, 1200 रुपये छीने
Updated Fri, 18 May 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद। खैरातीखेड़ा रोड पर बन रहे जलघर में लगे चौकीदार पर बुधवार रात को तीन चार नकाबपोश युवकों ने जानलेवा हमला कर दिया। युवकों ने लाठी व लोह की राड़ से हमला कर बुरी तरह घायल कर दिया है। शोर मचाने पर आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए। बाद में पुलिस को सूचना दी गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और घायल चौकीदार को अस्पताल में भर्ती करवाया गया। पुलिस ने घायल के बयान दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार लाजपत नगर निवासी 63 वर्षीय रमेश कुमार खेरातीखेड़ा रोड पर निर्माणाधीन जलघर में चौकीदार लगे हुए है। घायल रमेश कुमार ने बताया कि बुधवार रात को वह अपनी ड्यूटी पर था। करीब साढ़े 12 बजे तीन चार युवक नकाब पहनकर आए और लोहे की रॉड से हमला कर दिया और जान से मारने की धमकी दी। इस दौरान रमेश कुमार के जेब में 1200 रुपये थे वो भी छीनकर ले गए। घटना के बाद वहां पर काम कर रहे लोग मौके पर पहुंच गए और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घायल को फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां उनका उपचार चल रहा है। रमेश कुमार के अनुसार जो युवक उनकी पिटाई करने के लिए आए थे वो उनको जानता तक नहीं और न ही किसी के साथ रंजिश है। पुलिस ने बयान के आधार पर अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।