फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Crime,froud,fatehabad news

ठगी के पीड़ित लोगों ने किया प्रदर्शन

Sun, 07 Feb 2021 10:47 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 07 Feb 2021 10:47 PM IST
विज्ञापन
Crime,froud,fatehabad news
ट्रस्ट के नाम पर जरूरतमंद परिवारों की लड़कियों की शादी करवाने व घरेलू सामान देने का लालच देकर रुपये ऐंठने वाली संस्था के कार्यालय पर पीड़ित लोगों ने रविवार को विरोध प्रदर्शन किया। हालांकि कार्यालय गेट पर ताला लगा हुआ था। ट्रस्ट के सदस्यों के भागने की सूचना पर हिसार, फतेहाबाद व सिरसा जिले के कई लोग रविवार को कार्यालय पर पहुंचे और धरना देकर फर्जीवाड़ा करने वाले लोगों पर कार्रवाई की मांग की। साथ ही कई लोगों ने धोखाधड़ी करने वालों के खिलाफ पुलिस को शिकायत भी दी।
विज्ञापन

शकीना डूल्ट, रेखा देवी बरवाला, सुखविंदर सिंह बैजलपुर, शकुंतला देवी बरवाला, पूनम रानी भूना, पूजा देवी डूल्ट आदि ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि ट्रस्ट ने हिसार रोड भूना पर मास्टर मार्केट में कार्यालय बनाया हुआ था। ट्रस्ट की संचालिका ने जरूरतमंद लोगों को कम कीमत पर घरेलू सामान देने के फार्म भरवाए थे। उनको बताया था कि ट्रस्ट का उद्देश्य मात्र गरीबों की सेवा करना है। इसलिए कम कीमत पर उच्च क्वालिटी का घरेलू सामान उपलब्ध करवाया जाएगा, जिसमें सरकार की तरफ से भी विशेष अनुदान इसमें मिलेगा। ट्रस्ट ने दो माह में तीन हजार से भी अधिक परिवारों के फार्म भरकर राशि वसूल ली थी। अब जिन लोगों ने घर-घर जाकर आईडी के रूप में राशि वसूली थी, उनके सामनेे मुसीबत खड़ी हो गई है। आईडी फार्म जमा करवाने वाले लोग उनसे पैसा मांग रहे हैं। पीड़ितों नेेे कहा कि अगर फर्जीवाड़ा करने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई तो वे बर्बाद हो जाएंगे।
विज्ञापन

पुलिस जांच अधिकारी कृष्ण कुमार ने बताया कि एक ट्रस्ट संचालकों के खिलाफ कई लोगों ने ठगी करने की शिकायत दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed