फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Councilor Savita Tuteja elected as Deputy President of Fatehabad City Council

Fatehabad: नगर परिषद फतेहाबाद की उपप्रधान बनी सविता टुटेजा, सर्वसम्मति से किया गया चुनाव

Fri, 05 Aug 2022 10:57 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 05 Aug 2022 10:57 AM IST
सार

फतेहाबाद शहर में पंजाबी समाज का बड़ा वोट बैंक है। प्रधान पद अनुसचित जाति वर्ग के लिए आरक्षित होने के कारण उपप्रधान पद पर पंजाबी पार्षद के चयन के कयास लग रहे थे।

विज्ञापन
Councilor Savita Tuteja elected as Deputy President of Fatehabad City Council
सविता टुटेजा बनीं फतेहाबाद नगर परिषद की उपप्रधान। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

वार्ड नंबर 21 की पार्षद सविता टुटेजा को नगर परिषद फतेहाबाद की उपप्रधान चुन लिया गया है। उनका चुनाव सर्वसम्मति से किया गया है। हालांकि, वार्ड 12 के पार्षद मोहनलाल नारंग ने विरोध जताया, लेकिन उन्होंने विपक्ष में चुनाव नहीं लड़ा। इस कारण सविता टुटेजा का सर्वसम्मति से उपप्रधान पद पर चयन हो गया। नगर परिषद के चुनाव 19 जून को संपन्न हुए थे। 22 जून को हुई मतगणना में भाजपा के राजेन्द्र खींची प्रधान चुने गए थे जबकि 27 पार्षदों का भी चयन हुआ था।

विज्ञापन

पंजाबी समाज को मिला उपप्रधान पद

फतेहाबाद शहर में पंजाबी समाज का बड़ा वोट बैंक है। प्रधान पद अनुसचित जाति वर्ग के लिए आरक्षित होने के कारण उपप्रधान पद पर पंजाबी पार्षद के चयन के कयास लग रहे थे। हाउस में जीत कर आए पंजाबी पार्षदों की संख्या भी 27 में से 15 है। बाद में विधायक दुड़ाराम ने भी नगर परिषद के बैठक कक्ष में आकर पार्षदों का भाईचारा कायम रखने के लिए आभार जताया।

विज्ञापन

 

मुझे सभी पार्षदों के सहयोग से उपप्रधान बनने का अवसर मिला है। मैं अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए शहर के विकास को लेकर भरपूर प्रयास करूंगी। - सविता टुटेजा, नवनिर्वाचित उपप्रधान, नगर परिषद फतेहाबाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed