फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Corona Warrior

कोरोना वैक्सीन खराब न हो जाए इसलिए नहीं टूटने दे रहे कोल्ड चेन, रात दो बजे सेंटरों पर पहुंचा रहे संजीवनी

Thu, 17 Jun 2021 11:30 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 17 Jun 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
Corona Warrior
कोरोना से बचाव का जो टीका हम लगा रहे है इसके पीछे कई ऐसे योद्धाओं का हाथ जो हम तक सुरक्षित पहुंचा रहे है। खुद रात को जगाकर स्वास्थ्य केंद्रों पर दवा पहुंचा रहे हैं ताकि सुबह टीकाकरण अभियान सुचारु रूप से चलता रहे। ये ही नहीं ये ऐसे योद्धा हैं जिन्होंने डेढ़ साल से रविवार की भी छुट्टी नहीं ली है। ये कोई और नहीं बल्कि जिला वैक्सीन स्टोर का स्टाफ है जो दिन-रात जागकर कोरोना वैक्सीन जिले के सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर पहुंचा रहा है।
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र, करनाल और हिसार से वैक्सीन की सप्लाई लाकर टीकाकरण केंद्रों तक पहुंचा रहे है। ये ही नहीं दवा की कोल्ड चेन भी नहीं टूटने दे रहे हैं। 2 से 8 डिग्री तापमान के बीच दवा को केंद्रों तक पहुंचा रहे है। अब तक जिले में वैक्सीन की करीब दो लाख डोज सप्लाई कर चुके है।
विज्ञापन

कोरोना वैक्सीन को सुरक्षित स्वास्थ्य केंद्र तक पहुंचाना सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। कोरोना वैक्सीन की सप्लाई पहले हम हिसार, कुरुक्षेत्र और करनाल से लेकर आते हैं और फिर उसे जिला के अलग-अलग केंद्रों पर पहुंचा रहे है। कई बार रात को हम दो बजे यहां पर पहुंचते और फिर केंद्रों पर सप्लाई बांटने जाते हैं ताकि सुबह अभियान न रुके। सबसे बड़ी जिम्मेदारी ये भी होती है कि वैक्सीन तय तापमान में रहे। अगर 2 से 8 डिग्री तापमान में नहीं रहती है तो ये पानी के बराबर हो सकती है। - बलवान सिंह, इंचार्ज, जिला वैक्सीन स्टोर।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना वैक्सीन की हम सेंटरों से रिपोर्ट लेते रहते है। जिस भी केंद्र पर स्टॉक कम होता या फिर खत्म हो जाता है वहां पर वैक्सीन पहुंचा रहे है। जहां भी सेशन लगते हैं वहां पर जाकर हम वैक्सीन पहुंचाकर आते है। सबसे बड़ी जिम्मेदारी वैक्सीन को उचित तापमान में स्टोर में रखना और फिर उसे टीकाकरण कैंप तक पहुंचाना है। - रवि सोलंकी, फार्मेसी अधिकारी।

कोरोना महामारी शुरू होने के बाद अब तक एक भी छुट्टी नहीं ली है। कोरोना टीकाकरण अभियान शुरू होने के बाद दिन-रात ड्यूटी कर रहे हैं ताकि समय पर वैक्सीन पहुंचा सके। कई बार-बार ऐसे हालात भी रहते हैं जब 24 घंटे लगातार गाड़ी चलानी पड़ रही है। कई बार रात को दो बजे वैक्सीन लेकर पहुंचते हैं और फिर इसके बाद फील्ड में सप्लाई देने जाना पड़ता है। अब तक रिकॉर्ड रहा है, किसी भी सेंटर पर वैक्सीन की कमी नहीं आने दी है। - राकेश कुमार, चालक, जिला वैक्सीन स्टोर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed