फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Corona: Six new infected patients found in a day

कोरोना : एक दिन में छह नए संक्रमित मरीज मिले

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 26 Jul 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
Corona: Six new infected patients found in a day
फतेहाबाद में कोरोना से बचाव का टीका लगवाता पात्र। - फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। कोरोना संक्रमण जिले में एक बार फिर से बढ़ना शुरू हो गया है। मंगलवार को जिले में कोरोना के 6 नए केस मिले हैं। संक्रमण दर 3.43 फीसदी रही। जिले में एक्टिव केसों की संख्या 10 हो गई है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक जिले में मंगलवार को कोरोना के रैपिड एंटीजन 175 सैंपल लिए गए। जांच के दौरान 6 कोरोना संक्रमित मिले हैं। रिपोर्ट के मुताबिक फतेहाबाद में एक, रतिया में दो, भट्टूकलां में एक और जाखल में दो कोरोना संक्रमित केस मिले हैं। पांच कोरोना संक्रमित होम आइसोलेट हैं जबकि एक अस्पताल में दाखिल हैं। बता दें कि स्वास्थ्य विभाग फिलहाल जिले में सिर्फ ओपीडी में आने वाले मरीजों के ही कोरोना सैंपल ले रहा है। जिले में आरटीपीसीआर सैंपलिंग पिछले साढ़े तीन माह से बंद है। अस्पतालों में नाममात्र रैपिड एंटीजन सैंपल लिए जा रहे हैं। कोविड कर्मचारियों को हटाए जाने के बाद व्यवस्था बिगड़ी हुई है।
विज्ञापन

जिले में अब तक हुआ टीकाकरण
पात्र पहली डोज दूसरी डोज बूस्टर डोज
स्वास्थ्यकर्मी 4793 4757 768
फ्रंटलाइन वर्कर्स 2415 2030 113
60 साल से ऊपर 84219 64541 3246
45 से 59 साल 144146 119722 1168
18 से 44 साल 402936 268478 1776
15 से 17 साल 38720 13215 0
12 से 14 साल 7447 1996 0
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed