फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Corona infected person died, was admitted in hospital due to heart disease

Fatehabad News: कोरोना संक्रमित व्यक्ति की मौत, हृदय रोग के चलते अस्पताल में था दाखिल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 11 May 2023 11:27 PM IST
विज्ञापन
Corona infected person died, was admitted in hospital due to heart disease
नागरिक अस्पताल में सैंपल रिपोर्ट का इंतजार करते हुए मरीज।
फतेहाबाद। कोरोना संक्रमण से इस साल में दूसरी मौत हो गई है। गांव ढाणी सांचला निवासी कोरोना संक्रमित व्यक्ति की हिसार जिंदल अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हुई है। हृदय रोग के चलते मरीज अस्पताल में दाखिल था और यहां पर जांच के दौरान कोरोना संक्रमित भी मिला था। बताया जा रहा है कि मरीज वेंटिलेटर पर था और उपचार के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन

जिले में इस साल पहले फतेहाबाद निवासी कोरोना संक्रमित बुजुर्ग की मौत हो चुकी है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा वीरवार को जारी किए बुलेटिन के मुताबिक जिले में आरटीपीसीआर के 70 सैंपल लिए गए है जिन्हें जांच के लिए लैब में भेजा गया है। लैब में अभी 310 सैंपलों की रिपोर्ट पेंडिंग है। जिले में वीरवार तीन कोरोना संक्रमित डिस्चार्ज हुए है। जिले में अभी 6 केस सक्रिय हैं।
विज्ञापन


कोरोना संक्रमण को लेकर जिले में ये रही है स्थिति
क्षेत्र संक्रमित मिल चुके
फतेहाबाद 5306
टोहाना 2665
रतिया 3594
भट्टूकलां 3325
बड़ोपल 1249
भूना 2579
जाखल 1706
कोट
जिले में कोरोना संक्रमित एक मरीज की मौत हुई है। हार्ट की बीमारी से भी पीड़ित था और अस्पताल में वेंटिलेटर पर था। जिले में कोरोना संक्रमण को लेकर स्थिति ठीक है हालांकि विभाग द्वारा रोजाना सैंपल लिए जा रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. विष्णु मित्तल, जिला महामारी रोकथाम अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed