फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Coolers installed in the mother and child ward, the intelligence department checked the records of AC

Fatehabad News: जच्चा-बच्चा वार्ड में लगे कूलर, खुफिया विभाग ने की एसी के रिकॉर्ड की जांच

Thu, 22 May 2025 12:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Thu, 22 May 2025 12:08 AM IST
विज्ञापन
Coolers installed in the mother and child ward, the intelligence department checked the records of AC
फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल के नशा मु​क्ति केंद्र में लगे एसी की जांच करते हुए खुफिया विभाग की ट
फतेहाबाद। नागरिक अस्पताल के जच्चा-बच्चा वार्ड में मरीजों के लिए पुराने कूलर हटाकर नए लगाने का काम बुधवार को शुरू हो गया। मरीजों के लिए अस्पताल प्रशासन ने 20 नए कूलर मंगवाए है। जच्चा-बच्चा वार्ड के अलावा ओपीडी कक्ष के बाहर इंतजार करने वाले मरीजों के लिए भी कूलर लगाए जाएंगे। पहले दिए गए 20 एसी कहां पर लगाए गए हैं इसका खुफिया विभाग की टीम ने निरीक्षण किया।
विज्ञापन


अमर उजाला के 21 मई के अंक में खबर प्रकाशित होने के बाद अस्पताल प्रशासन ने संज्ञान लिया है। सिविल सर्जन डॉ. कुलप्रतिभा ने अस्पताल का निरीक्षण किया और जल्द कूलर लगाने का काम पूरा करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन




खुफिया विभाग ने मांगा रिकॉर्ड, कहां-कहां लगे एसी

लोक निर्माण विभाग की तरफ से पिछले दिनों अस्पताल प्रशासन को 20 नए एसी दिए गए है। ये एसी जरूरत की जगह के स्थान पर कई चिकित्सकों और लिपिकों के कक्ष में लगा दिए गए। अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने के बाद खुफिया विभाग की टीम ने अस्पताल के प्रत्येक कक्ष में जाकर एसी को लेकर निरीक्षण किया। टीम ने रिकॉर्ड जांचा कि कहां-कहां नए एसी लगे हैं और पहले कब लगाए गए थे। टीम को कई जगह दो-दो एसी भी लगे मिले। जहां पर विंडो के अलावा स्प्लिट एसी लगे हुए मिले। टीम ने एसएमओ से भी रिकॉर्ड मांगा है। जिसमें पूछा गया है कि किस डिमांड के तहत लोक निर्माण विभाग से एसी लिए गए है और किस-किस जगह पर इंस्टॉल करवाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन






नागरिक अस्पताल परिसर का निरीक्षण किया है। अस्पताल परिसर में तुरंत प्रभाव से जरूरत की जगह पर कूलर लगाने के निर्देश दिए गए है। किसी भी मरीज को दिक्कत नहीं आने दी जाएगी।

- डॉ.कुलप्रतिभा, सिविल सर्जन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed