फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Construction of underpass at Hanspur Chowk closed due to floods resumes

Fatehabad News: बाढ़ के चलते बंद हांसपुर चौक पर अंडरपास बनाने का काम फिर शुरू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 20 Aug 2023 11:31 PM IST
विज्ञापन
Construction of underpass at Hanspur Chowk closed due to floods resumes
हांसपुर चौक पर अंडरपास बनाने के लिए जेसीबी से मलबा हटाता चालक।
फतेहाबाद। नेशनल हाईवे नंबर-9 पर हांसपुर चौक के पास एक बार फिर से नेशनल हाईवे अथॉरिटी ने अंडर पास निर्माण का कार्य शुरू कर दिया है। यह कार्य पहले जुलाई माह में आरंभ किया गया था, लेकिन बाढ़ आने के बाद इस काम को रोक दिया गया था। अब एक बार फिर यहां पर युद्ध स्तर पर काम शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन

फतेहाबाद में फोरलेन नेशनल हाईवे बनने के बाद हांसपुर चौक कट पर लगातार हादसे हो रहे थे। यहां पर करीब 20 लोग दुर्घटना के कारण अपनी जान गवां चुके हैं और अनेकों लोग घायल भी हो चुके हैं। हांसपुर चौक पर अंडर पास की मांग को लेकर तीन महीने तक ग्रामीणों ने हांसपुर चौक पर धरना भी दिया था। हांसपुर चौक से होते हुए आसपास के गांव हांसपुर, नागपुर सहित करीब 20 गांवों के ग्रामीणों का आना जाना रहता है जिसके चलते दिन में हजारों लोग नेशनल हाईवे पार करते हैं। इसी के साथ ही इसी चौक से होते हुए हांसपुर जाने वाला यह रोड फतेहाबाद-बठिंडा की सीधी कनेक्टिविटी है और पंजाब के यात्री भी भी इसी रास्ते से आते-जाते हैं। जिससे हादसों का खतरा अधिक रहता है। ग्रामीणाें के धरने को देखते हुए सांसद सुनीता दुग्गल ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से बात की थी और इसके बाद यहां पर अंडर पास बनाने की अनुमति दे दी गई।
विज्ञापन


21 करोड़ की लागत से बनेगा अंडर पास
इस अंडर पास का 21 करोड़ 45 लाख 17 हजार 83 रुपये का एस्टीमेट बनाया गया है। जुलाई महीने में इसके निर्माण का कार्य आरंभ हो गया था और यहां पर सड़क को उखाड़ भी दिया गया था, लेकिन बाढ़ आने के कारण और पानी हाईवे से सटने के कारण काम रोक दिया गया। अब दोबारा से यहां पर काम आरंभ कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


संघर्ष समिति प्रधान ने जताया संतोष
हांसपुर संघर्ष समिति प्रधान भूप सिंह सिघड़ ने निर्माण कार्य पर संतोष जताते हुए जल्द इसका लाभ आम जन को मिलने की उम्मीद जताई। साथ ही विश्वास जताया कि अब यह प्वाइंट आवागमन के लिए सबसे सुरक्षित की श्रेणी में आ जाएगा। इस अवसर पर समाजसेवी डॉक्टर देसराज कंबोज, सामाजिक कार्यकर्ता हरदीप सिंह, तरसेम नरूला, हनुमान खीचड़, अनिल चौधरी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed