फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Congress created hurdles in construction of Ram Mandir in Ayodhya

अयोध्या में राम मंदिर निर्माण में कांग्रेस ने डाली बाधा : योगी आदित्यनाथ

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 30 Sep 2024 09:34 PM IST
विज्ञापन
Congress created hurdles in construction of Ram Mandir in Ayodhya
हिसार जिले के नारनौंद में पहुंचे यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ] भाजपा प्रत्याशी कैप्टन अ​भिमन्यु,
हांसी/नारनौंद/ भिवानी। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि मुझे यहां आते ही राम दरबार के दर्शन हो गए, लेकिन कोई रावण की वेशभूषा में नजर नहीं आया। लगता है कि आपने तय कर लिया कि रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद की वेशभूषा में केवल कांग्रेस के लोगों को रहना चाहिए। अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण में कांग्रेस ने बाधा खड़ी की।
विज्ञापन

सोमवार को हांसी और नारनौंद में भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में आयोजित जनआशीर्वाद रैली में यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कांग्रेस जो 60 साल में नहीं कर सकी उसे भाजपा ने दो साल में पूरा कर रामलाल को विराजमान करा दिया। रोम की संस्कृति को मानने वाले वाला ही राम की संस्कृति को अपमानित कर रहे हैं। जो राम का नहीं वह हमारे किसी काम का नहीं।
विज्ञापन

योगी ने कहा कि कोरोना काल में राहुल गांधी को 140 करोड़ भारतीय नहीं इटली की नानी याद आती हैं, जो संकट के समय आपके साथ खड़ा नहीं होता उसको चुनने की गलती मत करना। आतंकवाद, उग्रवाद, नक्सलवाद, भ्रष्टाचार की जनक कांग्रेस है। उन्होंने कहा कि यूपी में बडे़ बड़े माफिया जेल चले गए या जहन्नुम चले गए। यूपी में न कर्फ्यू है न दंगा है वहां सब चंगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस शासनकाल में देश का पैसा स्विस बैंकों में पहुंचा
भिवानी के गांव खरक में बवानीखेड़ा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में आयोजित रैली में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कांग्रेस के 60 से 65 साल के कार्यकाल में भ्रष्टाचार, अराजकता व बेईमानी का राज रहा। कांग्रेस शासनकाल में देश का पैसा स्विस बैंकों में पहुंचा। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार बनने के बाद हरियाणा प्रदेश में अपने संकल्प पत्र को एक कलम से लागू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed