फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Common krait snake found in Fatehabad, caught one out of three

Fatehabad News: फतेहाबाद में निकला कॉमन करैत सांप, तीन में से एक को पकड़ा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 19 Aug 2023 10:16 PM IST
विज्ञापन
Common krait snake found in Fatehabad, caught one out of three
कॉमन क्रेट कोबरा को दिखाते स्नैक कैचर पवन जोगपाल।
फतेहाबाद। फतेहाबाद के नजदीकी गांव ढाणी ईस्सर में एक मकान के बाड़े से कॉमन क्रेट (करैत) सांप को पकड़ा है। एक साथ निकले तीन सांपों में एक को पकड़ कर स्नेक कैचर ने सुरक्षित जगह पर छोड़ दिया, जबकि दो सांप पकड़ में नहीं आ सके। यह सांप किंग कोबरा से भी अधिक जहरीला होता है। इस सांप को साइलेंट किलर के नाम से भी जाना जाता है।फतेहाबाद के गांव ढाणी ईस्सर में किसान ओमप्रकाश ने अपने बाड़े में तीन सांपों को देखा। यह सांप अलग प्रजाति के नजर आए तो उसने स्नेक कैचर पवन जोगपाल को इसकी जानकारी दी। स्नेक कैचर पवन जोगपाल ने मौके पर पहुंचकर तीन सांपों में से एक सांप को पकड़ लिया। पवन जोगपाल ने बताया कि यह सांप किंग कोबरा व स्पेक्टिकल कोबरा से भी चार गुना अधिक जहरीला होता है। इसके कई प्रजाति होते हैं। इन्हें भारत में अलग-अलग नामों जैसे बैंडेड करैत, कॉमन करैत, इंडियन करैत, कॉमन क्रेट और ब्लू क्रेट के नाम से जाना जाता है। उन्होंने बताया कि देखने में यह सांप जितना सुंदर और फुर्तीला है, जान लेने में यह उतना ही खतरनाक है। यहां पर दो कॉमन क्रेट और एक कोबरा सांप देखा गया, लेकिन उनकी पकड़ में एक कॉमन क्रेट ही आया है।
विज्ञापन


यह सांप रात को शिकार की तलाश में निकलता है। इसे मनुष्य के शरीर की गर्मी काफी पसंद है और यह लोगों के बिस्तर पर भी चढ़ जाता है। जब कोई हिलता डुलता है तो यह उसे काट लेता है, जिससे व्यक्ति की जान चली जाती है। इस सांप के दांत काफी छोटे होते हैं। जब यह किसी व्यक्ति को काटता है तो ऐसा लगता है कि किसी मच्छर ने काटा है। इसके दंश के बाद लोगों को यह वहम नहीं होता कि किसी सांप ने काटा है और वह इसके जहर के प्रभाव से अपनी जान गंवा देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed