फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   CM Nayab Saini reached Tohana in Fatehabad, said- Situation like weighing frog in scales of arrogant alliance

Fatehabad: टोहाना पहुंचे सीएम नायब सैनी, कहा- घमंडिया गठबंधन की मेंढक को तराजू में तोलने जैसी हालात

Sun, 07 Apr 2024 06:15 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Sun, 07 Apr 2024 06:15 PM IST
विज्ञापन
CM Nayab Saini reached Tohana in Fatehabad, said- Situation like weighing frog in scales of arrogant alliance
टोहाना की अनाज मंडी में शंखनाद विजय संकल्प रैली - फोटो : संवाद

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि कार्यकर्ताओं व आम जन के लिए हमारे दरवाजे 24 घंटे खुले हैं। जो भी कार्यकर्ताओं को दिक्कतें आ रही हैं, उनका समाधान करेंगे। कार्यकर्ताओं की मेहनत के बल पर लोकसभा की सभी 10 सीटें भाजपा जीतेगी। वह टोहाना की अनाज मंडी में शंखनाद विजय संकल्प रैली को संबोधित कर रहे थे। रैली की अध्यक्षता राज्यसभा सांसद सुभाष बराला ने की।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस ने 55 साल तक राज किया। मगर गरीब को उसके हाल पर ही छोड़ दिया। कांग्रेस से बचना भी है और बचाना भी है। घमंडिया गठबंधन का कोई नेतृत्व करने वाला ही नहीं है। मेंढक को तराजू में तोलने जैसी हालात घमंडिया गठबंधन की हो गई है। मगर भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जैसा मजबूत नेतृत्व दिया है। राहुल गांधी को अपने पूर्वजों के कार्यों को झांक कर देखना चाहिए, जिन्होंने भारत को जोड़ा था या उसमें मुश्किलें बढ़ाई थी।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सही मायनों में भारत को जोड़ने का काम किया है। एक कोने से दूसरे कोने तक हाईवे का जाल बिछाया है। कांग्रेस के समय में कश्मीर में सैनिकों पर पत्थरबाजी होती थी। मोदी सरकार में पत्थरबाजी बंद हो गई है, पत्थरबाजों का भी पता नहीं, कहां चले गए। यह मोदी के नेतृत्व में ही संभव है। देश की सुरक्षा मजबूत हुई है। अमेरिका का राष्ट्रपति भी नरेंद्र मोदी से ऑटोग्राफ मांगते हैं। 2014 से पहले दुनिया बोलती थी, भारत सुनता था। अब भारत बोलता है और पूरी दुनिया सुनती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

राहुल गांधी के बाप-दादा ने देश तोड़ने का काम किया: डॉ.कमल गुप्ता

रैली में भाषण देते ही स्वास्थ्य मंत्री डॉ.कमल गुप्ता ने सीधे राहुल गांधी पर जुबानी हमला बोला। डॉ.गुप्ता ने कहा कि राहुल गांधी आज देश में भारत जोड़ो यात्रा निकाल रहे हैं। मगर कोई इससे पूछे कि तुम्हारे बाप-दादा ने तो देश को तोड़ने का काम किया है, कौन सा देश जोड़ने की बात कर रहे हो। इसकी मां सोनिया गांधी, राजीव गांधी, इंदिरा गांधी, जवाहर लाल नेहरू, मोतीलाल नेहरू ने देश को तोड़ने का काम किया। हिंदुस्तान को तोड़कर पाकिस्तान बनवाया, बांग्लादेश बनवाया। चीन ने कब्जा कर लिया। कश्मीर में धारा 370 लगाई। नरेंद्र मोदी के तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने पर चीन और पाकिस्तान के कब्जे का देश का हिस्सा भारत का होगा।

कांग्रेस पार्टी पूरी तरह से डरी हुई है: बराला 

राज्यसभा सांसद सुभाष बराला ने कहा कि जब कांग्रेस पार्टी पूरी तरह से डरी हुई है। इसलिए आज अपने उम्मीदवार घोषित नहीं कर पा रही है। अब तो भाजपा के उम्मीदवार बदलने का भ्रामक प्रचार भी करने लगी है। भाजपा ने एक राज्यसभा सांसद सुभाष बराला के रूप में दे दिया है, दूसरा सांसद लोकसभा से अशोक तंवर को बनाना है। कार्यकर्ताओं को किसी भी प्रकार के बहकावे में नहीं आना है।

पीएम नरेंद्र मोदी व भाजपा सरकार ने देश को आगे ले जाने का काम किया: तंवर

सिरसा लोकसभा क्षेत्र से प्रत्याशी डॉ.अशोक तंवर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा की सरकार ने देश को आगे ले जाने का काम किया है। हरियाणा के मजदूर, किसान, कर्मचारी, नौजवान, माताओं व बहनों सहित हर वर्ग के लिए सरकार ने काम किया है और उसे जमीन पर उतारा है। बहुत से लोगों को मौका मिला, लेकिन उन्होंने काम नहीं किया।

मगर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरी नीयत के साथ गरीब का जीवन स्तर ऊंचा उठाने का काम किया। उनके खातों में सीधे पैसे पहुंचाए व किसानों को पूरा सहयोग दिया। प्रधानमंत्री के त्याग, तपस्या और संघर्ष को फलीभूत करने का समय आया है। बाबा साहब डॉ.भीमराव आंबेडकर ने सभी को वोट का अधिकार दिया है। सभी अपने मत का सही इस्तेमाल करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed