फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Cloudy throughout the day, maximum temperature dropped by 5 degrees due to drizzle

Fatehabad News: दिनभर छाए रहे बादल, बूंदाबांदी होने से अधिकतम तापमान में 5 डिग्री की गिरावट

Thu, 27 Feb 2025 11:02 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Thu, 27 Feb 2025 11:02 PM IST
विज्ञापन
Cloudy throughout the day, maximum temperature dropped by 5 degrees due to drizzle
फतेहाबाद में मौसम में बदलाव और बूंदाबांदी से थाना रोड पर छाया सन्नाटासंवाद
फतेहाबाद। मौसम में फिर से बदलाव आया है। बुधवार रात को मौसम बदल गया और पूर्व दिशा से तेज हवा चली। इस कारण ठंड भी बढ़ गई। वीरवार को दिनभर बादल छाए रहे। इस दौरान बूंदाबांदी भी होती रही। इस कारण तापमान में गिरावट देखने को मिली है।
विज्ञापन


वहीं मौसम में बदलाव के कारण वायरल के मामले बढ़ रहे हैं। अस्पताल में बुखार-खांसी के मरीजों में बढ़ोतरी हुई है। बच्चे भी बुखार की चपेट में आ रहे हैं। वीरवार को अधिकतम तापमान 23 डिग्री व न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। अधिकतम तापमान में 5 डिग्री और न्यूनतम में 3 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। बुधवार को अधिकतम तापमान 28 और न्यूनतम 18 डिग्री दर्ज किया गया था।
विज्ञापन


-

हवा चलने से फसल को नुकसान की संभावना

मौसम में बदलाव और हवा चलने से किसान भी डरे हुए हैं। अगर बरसात हो गई तो नुकसान हो सकता है। लेकिन किसान उम्मीद कर रहे है कि हल्की बरसात होगी तो फसलों को फायदा होगा। मौसम विभाग ने शुक्रवार को भी ऐसा ही मौसम रहने की संभावना जताई है। लेकिन दिनभर तेज हवा चलने के कारण और दिनों की अपेक्षा बाजारों में भीड़ कम दिखी। मौसम खराब होने के कारण ग्रामीण क्षेत्र से लोग खरीदारी करने के लिए कम आए। वहीं किसानों ने गेहूं की फसल में सिंचाई रोक दी है। किसानों को डर है कि अगर तेज हवा चली तो गेहूं की फसल जमीन पर गिर जाएगी। पिछले साल भी ऐसा हुआ था। इसी दौरान तेज हवा के साथ बरसात होने के कारण फसल जमीन पर बिछ गई थी। मौसम विभाग के विशेषज्ञों की माने तो शुक्रवार तक ऐसा मौसम रहेगा। उधर, मार्च लगते ही एक और पश्चिमी विक्षोभ आ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-

खान-पान का रखें ध्यान

मौसम में बदलाव आ रहा है और तापमान कम-ज्यादा हो रहा है। इस मौसम में लोग गर्म कपड़े छोड़ रहे हैं और पंखे भी चलाने लगे हैं। लेकिन ये सेहत के लिए ठीक नहीं है। मसालेदार और ठंडे पेय पदार्थों से परहेज रखें। जुकाम-खांसी होने पर चिकित्सक की सलाह से ही दवा लें। बच्चों को ऐसे मौसम में ज्यादा सावधानी बरतने की जरूरत हैं।

- डॉ. मनीष टुटेजा, विशेषज्ञ नागरिक अस्पताल, फतेहाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed