फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Cleanup operations were carried out under police guard; when female employees stepped forward to stop it, they were picked up and loaded into vehicles

Fatehabad News: पुलिस पहरे में सफाई, रोकने के लिए महिला कर्मचारी आगे आईं तो उठाकर गाड़ियों में डाला

Sat, 29 Aug 2026 10:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sat, 29 Aug 2026 10:51 PM IST
विज्ञापन
Cleanup operations were carried out under police guard; when female employees stepped forward to stop it, they were picked up and loaded into vehicles
फतेहाबाद के पुराना बस स्टैंड पर कचरा उठान करते हुए संवाद
फतेहाबाद। शहर में लगे कचरे के ढेरों को उठाने के लिए प्रशासनिक अमला शनिवार शाम 6 बजे एक बार फिर से फील्ड में उतरा। भूना रोड पर 200 से ज्यादा पुलिसकर्मियों के साथ नगर परिषद प्रशासन कचरा उठान के लिए पहुंचा।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही नगर परिषद में धरने पर बैठे कर्मचारी मौके पर पहुंच गए। कर्मचारियों ने विरोध शुरू कर दिया और हंगामा किया। प्रशासनिक अधिकारियों ने समझाने का प्रयास किया लेकिन नहीं माने। पुलिसकर्मियों ने विरोध कर रहे कर्मचारियों को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन

महिला कर्मचारी आगे आई और बुल्डोजर के आगे अड़ गई। महिला पुलिसकर्मियों ने विरोध कर रही महिलाओं को हिरासत में ले लिया और पुलिस वैन डाल दिया। हिरासत में लेने दौरान भी कई महिला कर्मचारी अड़ गई और जमीन पर लेट गई। महिला पुलिसकर्मियों ने उठाकर गाड़ियों में डाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन गाड़ियों में विरोध कर रहे कर्मचारियों को अलग-अलग जगहो पर ले जाया गया। कार्रवाई डयूटी मजिस्ट्रेट सतपाल रोज के नेतृत्व में की गई। इस दौरान डीएसपी संजय बिश्नोई, एसएचओ, नगर परिषद सचिव गोविंद, जेई व कई कर्मचारी मौजूद रहे।
-
मुख्य डंपिंग प्वाइंटों से किया गया उठान
नगर परिषद प्रशासन ने शहर के भूना रोड, पुराना बस स्टैंड, लेबर शेड के पास समेत कई मुख्य प्वाइंटों से कचरे के उठान किया। पिछले रविवार और सोमवार को नगर परिषद प्रशासन ने पुलिस के पहरे में कचरे का उठान करवाया था। इस दौरान भी विरोध हुआ था। जिले के पांच शहर फतेहाबाद, रतिया, टोहाना, भूना और जाखल में 24 दिनों से सफाई बंद है। फतेहाबाद में वार्डों में भेजी गई डोर टू डोर कचरा उठान गाड़ियों को हड़ताली कर्मचारी जब्त कर नगर परिषद में लाकर खड़ा कर चुके हैं। फिलहाल गाड़ियां पंक्चर खड़ी हैं। जिले के पांच शहरों में करीब ढाई हजार टन कचरा जमा हो चुका है। डंपिंग प्वाइंटों के पास से निकलना मुश्किल हो रहा था। मुख्य बाजार में सफाई न होने से कचरे के ढेर लगे हैं। हंस मार्केट, थाना रोड, महाराजा अग्रसैन चौक, जवाहर चौक में स्थिति सबसे ज्यादा खराब है।
-

धरने पर परिवार के साथ पहुंचे पार्षद
नगर परिषद कार्यालय परिसर में अपनी लंबित मांगों को लेकर डटे नगर पालिका कर्मचारियों की हड़ताल शनिवार को 24वें दिन में प्रवेश कर गई। अशोक नगर से पार्षद मास्टर चंद्रभान वधवा अपने पूरे परिवार और बच्चों के साथ धरने पर पहुंचे और समर्थन दिया। पार्षद चंद्रभान ने कहा, सरकार की हठधर्मिता के कारण शहर कूड़े का ढेर बन चुका है। सुबह स्कूल जाने वाले मासूम बच्चों को सड़ांध और दुर्गंध के बीच से गुजरना पड़ रहा है, जिससे संक्रामक बीमारियां फैलने का गंभीर खतरा बन गया है।

--------
आज सीटू करेगा प्रदर्शन
कर्मचारियों के इस आंदोलन को सीटू और पगड़ी संभाल जट्टा किसान संघर्ष समिति ने भी अपना समर्थन दिया है। सीटू की ओर से रविवार को प्रदेशभर में प्रदर्शन किया जाएगा वहीं किसानों ने एलान किया है कि कर्मचारियों के हक में 31 अगस्त को फतेहाबाद में प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed