फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Class XII exam: Student caught cheating with slips from two centres of Kanya School

Fatehabad News: कन्या स्कूल के दो सेंटरों से बारहवीं कक्षा की परीक्षा में छात्र और छात्रा को पर्चियों से नकल करते पकड़ा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 02 Mar 2023 11:09 PM IST
विज्ञापन
Class XII exam: Student caught cheating with slips from two centres of Kanya School
फतेहाबाद में बोर्ड परीक्षा को लेकर निरीक्षण करते हुए डीईओ।
फतेहाबाद। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की तरफ से वीरवार को 63 केंद्रों पर बारहवीं कक्षा की परीक्षा आयोजित की गई। परीक्षा को लेकर जिले भर में बनाए गए केंद्रों पर 12 टीमों ने निरीक्षण किया। इस दौरान कंट्रोल रूम के अधीक्षक अनिल जाखड़ की टीम ने फतेहाबाद के कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल में दो अलग-अलग केंद्रों पर छात्र व छात्रा को पर्चियों में से नकल करते हुए पकड़ा है।
विज्ञापन

दोनों छात्र उत्तरपुस्तिका में पर्चियां रखकर नकल कर रहे थे। टीम ने केस बनाकर बोर्ड को रिपोर्ट भेज दी है। अधिकारियों के मुताबिक जिले में ढाई हजार छात्रों ने वीरवार को अलग-अलग केंद्रों पर परीक्षा दी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की परीक्षा में इस बार सख्ती बरती जा रही है। अभी तक फर्जी परीक्षार्थी पकड़े जाने का मामला सामने नहीं आया है। केंद्रों पर जांच के बाद एंट्री दी जा रही है।
विज्ञापन

डीसी उड़नदस्ते ने जांचे सबसे ज्यादा केंद्र
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा बनाए गए उडऩदस्ता टीमों ने केंद्रों का निरीक्षण किया। डीसी उड़नदस्ता ने सात, एसडीएम फतेहाबाद ने चार, एसडीएम रतिया ने पांच, एसडीएम टोहाना ने चार, डीईओ फतेहाबाद ने पांच, बोर्ड चेयरमैन ने चार, सचिव स्पेशल ने चार, जिला प्रश्न पत्र ने चार, सब डिविजन लेवल रतिया प्रश्न पत्र ने चार, टोहाना सब डिविजन ने छह, कंट्रोल रूम फतेहाबाद ने तीन और कोलेक्शन सेंटर फतेहाबाद उडऩदस्ता टीमने दो केंद्रों का निरीक्षण किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की तरफ से वीरवार को बारहवीं कक्षा के अलग-अलग विषयों की परीक्षा थी। उड़नदस्ता टीम ने नकल के दो केस पकड़े है। रिपोर्ट बनाकर बोर्ड को भेजी गई है।
- दयानंद सिहाग, जिला शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed