फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   City council seized coconuts without returning fine after protests

Fatehabad News: नगर परिषद ने विरोध के बाद बिना जुर्माना लौटाए जब्त किए गए नारियल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 13 Jun 2023 11:18 PM IST
विज्ञापन
City council seized coconuts without returning fine after protests
फतेहाबाद के नगर परिषद कार्यालय में जब्त किए सामान को लेने पहुंचे दुकानदार और उन्हें जानकारी देत
फतेहाबाद। नगर परिषद अधिकारियों द्वारा अतिक्रमण हटाने को लेकर चलाए गए अभियान के दौरान जब्त किया गया सामान सिरदर्द बन गया। पुराना बस स्टैंड के सामने रेस्ट हाउस के पास जब्त किए गए नारियल को मंगलवार को नगर परिषद अधिकारियों ने बिना जुर्माना ही लौटा दिया। इसको लेकर विरोध हो रहा था।वहीं सामान छुड़वाने के लिए दुकानदार दिनभर नगर परिषद कार्यालय के चक्कर काटते हुए नजर आए।
विज्ञापन

नगर परिषद ने इसको लेकर एक हजार रुपये तक जुर्माना निर्धारित कर रखा है। जुर्माना न भरने के चक्कर में दुकानदार सामान नहीं ले गए। दूसरे दिन भी सामान नगर परिषद परिसर में रखा रहा। वहीं बुधवार को अतिक्रमण हटाओ अभियान को लेकर संशय हो रहा है। हालांकि ईओ ऋषिकेश चौधरी का कहना है कि ये अभियान बुधवार को भी चलेगा।
विज्ञापन

वहीं शहर के संन्यास आश्रम रोड पर नगर परिषद ने अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान फूल विक्रेता की मेज जब्त कर ली थी और नगर परिषद कार्यालय में ले आए थे। मंगलवार को विक्रेता मेज लेने पहुंचा तो वह टूटी मिली। विक्रेता ने मेज ठीक करवाकर देने की मांग की और संन्यास आश्रम रोड पर गाड़ी अड़ाकर जाम लगा दिया। लेकिन 10 मिनट बाद खुद ही खोल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दुकानदार सामान के लिए करवाते रहे सिफारिश
नगर परिषद द्वारा दुकानों का कब्जे में लिए गए सामान को छुड़वाने के लिए दुकानदार सिफारिश करते रहे। शाम तक किसी भी दुकानदार ने जुर्माना पर्ची नहीं कटवाई। हालांकि सामान लेने के लिए दुकानदार राजनेताओं के फोन करवाकर सिफारिश करवाते रहे।


आज भी शहर में चलेगा अभियान
अतिक्रमण हटाने को लेकर चलाए गए अभियान के दौरान कब्जे में लिए गए सामान को छुड़वाने के लिए जो भी आएगा उसे जुर्माना देना होगा। सफाई शाखा ब्रांच इसे देख रहा है। बुधवार को भी शहर में अतिक्रमण अभियान चलेगा।
-ऋषिकेश चौधरी, ईओ नगर परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed